सिंगरौली

अनियंत्रित ऑटो पलटा, आधा दर्जन यात्री घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

जयंत से शक्तिनगर जा रहा था ऑटो वाहन…..

सिंगरौलीJun 03, 2019 / 01:32 pm

Amit Pandey

Uncontrolle auto reflex in Singrauli, half dozen passengers injured

सिंगरौली. जंयत से सवारी लेकर शक्तिनगर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं ऑटो चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। घायलों को आनन-फानन में एनटीपीसी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मुख्य मार्ग पर एक राहगीर को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा है।
जानकारी के मुताबिक ऑटो पलटने की घटना में चांदसीलाल पिता रामाशीष पासवान, दासमती, जोहन पिता निर्मल लकड़ा निवासी गोलाई बस्ती जयंत, सुशील पिता जोहन, इलिशिया लकड़ा पिता जोहन घायल हुए हैं। बताया गया है कि जोहन की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायलों का इलाज एनटीपीसी चिकित्सालय में चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस फरार ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है। बतादें कि इससे पहले भी जयंत में ऑटो पलटने की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जहां एक यात्री की मौत हो गई थी। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में भी ऑटो चालक की लापरवाही सवामने आई थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.