scriptशराब की खेप लेकर आ रहा वाहन अमिलिया घाटी पर पलटा, दो की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुई दुर्घटना | Vehicle overturns on Amilia Valley in Singrauli | Patrika News

शराब की खेप लेकर आ रहा वाहन अमिलिया घाटी पर पलटा, दो की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

locationसिंगरौलीPublished: Aug 03, 2019 02:52:27 pm

Submitted by:

Amit Pandey

चौबीस घंटे में दूसरी घटना…..

Vehicle overturns on Amilia Valley in Singrauli

Vehicle overturns on Amilia Valley in Singrauli

सिंगरौली. बंधौरा चौकी अंतर्गत अमिलिया घाटी में चौबीस घंटे में दूसरी दुर्घटना घटित हो गई। एक दिन पहले गुरुवार को एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा वाहन पलटा था। जिसमेें चालक परिचालक घायल हो गए थे। शुक्रवार की तडक़े सुबह शराब से भरा 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे वाहन चालकों को जाम में परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक रीवा से शराब की खेप लेकर सिंगरौली आ रहा 407 वाहन तेज रफ्तार होने के कारण घाटी में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं बीच सडक़ पर वाहन के पलट जाने से रजमिलान-सरई मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घंटों बाद पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए जाम को बहाल कराया। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि अमिलिया घाटी पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हो रहे हैं। जिससे इन दुर्घटनाओं से बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। अमिलिया घाटी को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया तो कभी इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।
कई बार हो चुकी हैं दुर्घटनाएं
बतादें कि जिले में अमिलिया घाटी दुर्घटनाओं के डेंजर जोन में शामिल है। घाटी पर अंधा मोड़ दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। जबकि पिछले कई बार जिला प्रशासन व एमपीआरडीसी की संयुक्त टीम ने मौका मुआयना करते हुए घाटी का सुधार कराने का निर्णय लिया था। इसके बाद करीब दर्जनभर दुर्घटनाएं घटित हो गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिख रहा। घाटी का दृश्य देखने में भयावह है। दुर्घटना के दौरान यदि वाहन घाटी से नीचे गिर गए तो यह बड़ा हादसा हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो