scriptएस्सार कंपनी में कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा | Worker dies at Singrauli Essar Company | Patrika News

एस्सार कंपनी में कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

locationसिंगरौलीPublished: Jul 08, 2019 01:53:22 pm

Submitted by:

Amit Pandey

मौके पर पहुंची पुलिस…..

Worker dies at Singrauli Essar Company

Worker dies at Singrauli Essar Company

सिंगरौली. बंधौरा एस्सार पॉवर प्लांट के कूलिंग टॉवर में गिरने से पंप के जाली में फंसकर एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अन्य श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू में करते हुए श्रमिकों का गुस्सा शांत कराया इसके बावजूद सैकड़ों की संख्या में श्रमिक मानने को तैयार नहीं थे। घंटो मशक्कत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक रजनिश पाण्डेय(25)एस्सार पॉवर में करीब डेढ़ महीने से कार्यरत बताया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई से गिरने पर मौत हो गई। हालांकि कंपनी प्रबंधन इस मामले को दबाने में जुटा रहा। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक रजनिश पाण्डेय शनिवार को नाइट में ड्यूटी करने गया था। इसके बाद ड्यूटी के दौरान उसने अपने कार्य का रिपोर्ट देर रात बनाकर भेज दिया। तडक़े सुबह वाली दूसरी रिपोर्ट जब अधिकारियों को नहीं मिली तो एक अन्य श्रमिक को उसे देखने के लिए भेजा।
जहां देखा तो रजनिश पंप के जाली में मृत पड़ा था। घटना को देख कार्यरत श्रमिकों में हडक़ंप मच गया। वहीं सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। साथ ही परिजनों को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कंपनी की ओर से मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख रुपए नगद व 3.50 लाख का चेक परिजनों को सहायता राशि के रूप में दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो