भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में 5 जने घायल
समीपवर्ती नितोड़ा गांव
सिरोही
Published: March 27, 2022 02:07:58 am
सरूपगंज. समीपवर्ती नितोड़ा गांव में जमीन विवाद में रास्ता निकालने की बात को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के 5 जने घायल हो गए। ट्रैक्टर से बाइक भी तोड़ दी गई।
दोनों पक्षों ने परस्पर मारपीट के मुकदमे दर्ज करवाए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम नितोड़ा गांव में दो भाइयों के बीच खेत में रास्ता निकालने के लिए डाली मिट्टी को जेसीबी से समतल कराने से विवाद हो गया।
दोनों भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में राजेन्द्र पुत्र गणेशराम घांची, देवाराम पुत्र भगाराम घांची, प्रवीण पुत्र देवाराम घांची, कमलेश पुत्र तुलसीराम घांची, नारायण पुत्र तुलसीराम घांची व तुलसीराम पुत्र भगाराम घांची घायल हो गए।
सूचना मिलने पर एएसआई कैलाशचंद्र मय जाब्ता मौके पर पहुंचे व घायलों को सरूपगंज अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार करवाया। एक की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए आगे रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पिण्डवाड़ा डीएसपी जेठूङ्क्षसह करणोत भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने नारायण पुत्र तुलसीराम, तुलसीराम पुत्र भगाराम व दूसरे पक्ष के देवाराम पुत्र भगाराम, प्रवीण पुत्र भगाराम को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
दोनों सगे भाइयों ने एक-दूसरे के
खिलाफ दर्ज कराए मामले- एक पक्ष के तुलसीराम पुत्र भगाराम घांची ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजेन्द्र पुत्र गणेशा, देवा पुत्र भगा व प्रवीण पुत्र देवा घांची ने जेसीबी से जबरदस्ती रोड बनाने लगे तब उससे, उसके पुत्र नारायण व उसकी पत्नी के साथ पत्थरों से मारपीट की। आरोपी मोबाइल व चेन छीनकर ले गए। वहीं दूसरे पक्ष के देवाराम पुत्र भगाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भतीजा राजेन्द्र पुत्र गणेशा घांची मोटर साइकिल से घर के लिए निकला था। रास्ते के विवाद को लेकर कमलेश पुत्र तुलसीराम ट्रैक्टर चलाते हुए आया। ट्रैक्टर पर नारायण पुत्र तुलसीराम व नर्मदा पत्नी तुलसीराम सवार थे। ट्रैक्टर से राजेन्द्र की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे राजेन्द्र को गंभीर चोटें आई। तुलसीराम सहित ने राजेन्द्र के साथ मारपीट की। आरोपी उसकी जेब से 60 हजार रुपए नगद व सोने की चेन चुराकर ले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात जनों के खिलाफ परस्पर मामले दर्ज कर जांच शुरु की।

भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में 5 जने घायल
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
