scriptएक पखवाड़े में दूसरी बार एपीओ हुए पालिका ईओ बंसल | Aburoad EO gets APO second time in 15 days | Patrika News

एक पखवाड़े में दूसरी बार एपीओ हुए पालिका ईओ बंसल

locationसिरोहीPublished: Feb 19, 2021 03:32:18 pm

Submitted by:

Darshan Sharma

स्वायत्त शासन विभाग ने नगरपालिका में पालिका अधिशासी अधिकारी विनोद बंसल को एक पखवाड़े में दूसरी बार एपीओ कर दिया

आबूरोड. स्वायत्त शासन विभाग ने नगरपालिका में पालिका अधिशासी अधिकारी विनोद बंसल को एक पखवाड़े में दूसरी बार एपीओ कर दिया। आबूरोड पालिका के जनवरी में सम्पन्न हुए चुनाव के बाद से ईओ पद को लेकर जारी खींचतान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अधिकारियों को हटाने व वापस पद पर नियुक्त करने के बाद दूसरी बार हटाया जाना आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है।
डीएलबी डायरेक्टर दीपक नंदी ने आदेश जारी कर आबूरोड नगरपालिका ईओ पद पर कार्यरत कार्यालय सहायक विनोद बंसल को एपीओ करते हुए तत्काल प्रभाव से अग्रिम पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में मुख्यालय निदेशालय जयपुर किया गया है। इससे पूर्व गत 4 जनवरी को पूर्व पालिका ईओ त्रिकमदान चारण को एपीओ कर दिया गया था। जिसके बाद पद पर कार्यालय सहायक विनोद बंसल को पदस्थापित किया गया था। वहीं गत 4 फरवरी को आदेश जारी कर ईओ विनोद बंसल को एपीओ कर दिया गया था। जिसके बाद 9 फरवरी को पुन: डीएलबी से जारी आदेश में बंसल के एपीओ आदेश को निरस्त करते हुए पुन: आबूरोड पालिका ईओ पद पर पदस्थापित कर दिया गया। अब दुबारा अधिकारी के एपीओ आदेश जारी होने से विभाग में आबूरोड पालिका ईओ पद को लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो