scriptVIDEO : यहां जिला कलक्टर ने बदहाल सफाई व्यवस्था देखकर जताई नाराजगी, कहा – थोड़ा राजनीति कम करिए | after inspection of sanitary system district magistrate warned officer | Patrika News

VIDEO : यहां जिला कलक्टर ने बदहाल सफाई व्यवस्था देखकर जताई नाराजगी, कहा – थोड़ा राजनीति कम करिए

locationसिरोहीPublished: Jul 09, 2019 10:37:37 pm

Submitted by:

mahesh parbat

Aburoad news : aburoad hindi news – जिला कलक्टर सुरेंद्रकुमार सोलंकी ने शहर में मानसून पूर्व नालों की सफाई व शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार सुबह औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर के शहर में सुबह ही पहुंच जाने से सरकारी अमले में भी हड़कम्प मच गया।

siorhi

sirohi news, sirohi hindi news

aburoad news : aburoad hindi news (आबूरोड). जिला कलक्टर (district magistrate) सुरेंद्रकुमार सोलंकी ने शहर में मानसून पूर्व नालों की सफाई व शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार सुबह औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर के शहर में सुबह ही पहुंच जाने से सरकारी अमले में भी हड़कम्प मच गया। कलक्टर सोलंकी ने पालिकाध्यक्ष व ईओ के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई संकलन व नालों का जायजा लेते हुए बदहाल सफाई व्यवस्था पर खासी नाराजगी जताई। पालिकाध्यक्ष (municipal chairman) सुरेश सिंदल के बेहाल सफाई व्यवस्था को लेकर कारण बताने पर कलक्टर ने कहा कि आप थोड़ा राजनीति कम करो। उन्होंने शहर को गंदगी की वजह से नरक बनने से बचाने पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ (executive officer) को भी किसी राजनीतिक दबाव में आकर कार्य नहीं करने की हिदायत दी।
मंगलवार सुबह जिला कलक्टर के आकराभट्टा से मानपुर पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष सिंदल व अधिशासी अधिकारी महेंद्रसिंह चौधरी व अन्य अधिकारियों के साथ मानपुर हवाई पट्टी (air strip) पहुंचे। हवाई पट्टी समेत आसपास के इलाकों व नालों की सफाई का निरीक्षण कर जिला कलक्टर अम्बाजी चौराहे से गुजर रहे मुख्य नाले का जायजा लिया। इस दौरान नाला गंदगी से भरा व जगह-जगह से नाला खुला मिला। इस पर कलक्टर ने नाराजगी जताते हुए पालिका अध्यक्ष व ईओ से जानकारी ली। अध्यक्ष ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही नाले की सफाई करवाई गई थी। इसके बाद जिला कलक्टर के कुम्हार मोहल्ला से छोटी मस्जिद जाने वाले मार्ग पर पहुंचने पर सफाई कर्मचारी यहां लगे कचरे के पहाड़ को उठाने का कार्य कर रहे थे। जिस पर कलक्टर ने पालिका प्रशासन से पूछा कि पिछले कितने दिनों से यहां से कचरा नहीं हटाया गया है। इस पर अध्यक्ष ने सफाई के ठेके नहीं होने, ठेकेदारों के भुगतान नहीं होने आदि की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार मनसुखराम डामोर, यूआईटी सचिव कुशलकुमार कोठारी, सफाई निरीक्षक अर्जुन बामणिया समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो