जांच टीम ने किया मौका मुआयना
उधर, मामले को लेकर उपखंड अधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने शुक्रवार को नगरपालिका सफाई निरीक्षक विजय पुरोहित की उपस्थिति में मौका स्थल का सीमाज्ञान करवाया। इस दौरान नाले की मूल स्थिति व आसपास की भूमि जानकारी सम्बंधित भूखंड धारकों को दी गई। इस दौरान नाले में बनाई गई दीवार व पास में पेटाकाश्त के लिए बनाए गए खेतों को चिह्नित किया गया। भू अभिलेख निरीक्षक सुखराजसिंह चारण व अशोक खौड़, पटवारी सुशील मीणा व नेहा मौजूद थे।
आबूरोड. नगरपालिका के बाहर धरना प्रदर्शन करते भाजपा पार्षद।