स्नेह मिलन कार्यक्रम में पूनिया ने निर्दलीय विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष-2023 में सिरोही-शिवंगज विधानसभा से भाजपा का विधायक होगा। साथ ही प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की भूख है बल्कि जनता की सेवा ही उसका परम कर्तव्य है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल,जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, सांसद देवजी एम. पटेल, पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, जिला उपाध्यक्ष दलीपसिंह मांडाणी, विधायक जगसीराम कोली व समाराम गरासिया, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, जिला संगठन प्रभारी मदन राठौर, आदि उपस्थित थे।
पदमश्री से मिलने पहुंचे पूनियासिरोही में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पदमश्री रघुवीरसिंह देवड़ा से मिलने पहुंचे। साथ ही किसान नेता गणपतसिंह राठौड़ और भाजपा के पूर्व महामंत्री वीरेन्द्रसिंह के घर भी गए। इस दौरान उन्होंने सभी से चर्चा भी की। इस दौरान उनके साथ भाजपा पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
होर्डिंग्स के जरिए श्रेष्ठता साबित करने की होड़ सिरोही. जिलेभर में जगह-जगह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के होर्डिंग-बैनर नजर आए। ऐसा लगा जैसे हर कोई होर्डिंग्स के जरिए प्रदेशाध्यक्ष तक अपनी पहुंच बनाना चाह रहा हो। राजनीतिक जानकार तो यह कहते सुने गए कि यह एक तरह से श्रेष्ठता साबित करने की होड है। इसमें छोटे- बड़े कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी पीछे नहीं रहे।
जानकारों की मानें तो जिले में छोटे से बड़ा हर कोई प्रदेशाध्यक्ष की नजरों में चहेता बनने की कोशिश में लगा रहा। कोई होर्डिग्स के जरिए अपनी पकड़ सुनिश्चित करना दिखा तो कोई सम्मेलन में भीड़ या गाडियां लाने के बहाने तो काेई अलग जगह पर स्वागत के जरिए अपनी वजूद दिखाता नजर आया। वैसे हर जगह अलग-अलग कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीम ने स्वागत किया। कही भाजपा मंडल, कहीं युवा मोर्चा तो कहीं किसान मोर्चा या एससी-एसटी या ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया। वैसे हर मोर्चे की अलग-अलग टुकडि़यों ने अपने-अपने अंदाज में प्रदेशाध्यक्ष को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान पूनिया का जगह-जगह ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत किया गया।
आबूरोड में जगह-जगह स्वागत आबूरोड: प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में पुराना चैक-पोस्ट चौराहा, युवा मोर्चा ने सांतपुर रेलवे पुल, किसान मोर्चा ने परशुराम तिराहा, अल्पसंख्यक मोर्चा ने हरियाणी तिराहा, महिला मोर्चा ने मेन चौराहा, एससी-एसटी मोर्चा ने सब्जी मंडी तिराहा व ओबीसी मोर्चा ने अम्बाजी मंदिर के सामने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
मार्बल उद्यमियों ने बढ़ती चोरी की वारदातों से अवगत करवाया आबू मार्बल एसोसिएशन व लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में स्वागत किया गया। रीको क्षेत्र में लाखों का केबल चोरी होने की घटनाओं से अवगत करवाया। जिस पर प्रदेशाध्यक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती चोरी व जिले में लगातार सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों को सरकार की विफलता करार दिया।विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
सरूपगंज. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सिरोही जिले के दौरे के आगमन पर स्वागत किया गया साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय मजदूर संघ द्वारा पिंडवाड़ा क्षेत्र में पत्थर गड़ाई औद्योगिक दृष्टि से बड़ा केंद्र है जहां पर कारीगरों की सुरक्षा के अभाव में सिलिकोसिस नामक गंभीर बीमारी से कारीगर ग्रस्त हो रहे है ऐसी स्थिति में उनके समाधान के लिए तथा सरकार द्वारा सही समय पर मुआवजा मिले सहित कई बिंदुओं को लेकर के भारतीय मजदूर संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ असंगठित क्षेत्र पत्थर गडाई व भवन निर्माण के जिला अध्यक्ष पिथाराम, जिला उपाध्यक्ष सवाराम के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया।
उधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के सिरोही दौरे को लेकर अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज संघर्ष समिति ने जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सुमेरपुर के नेतरा निवासी मनोहर राजपुरोहित अपहरण के मामले की जांच सीबीआई को सौपने की मांग की।
