किसान मोर्चा की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के दौरे पर की चर्चा
आबूरोड. भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल की बैठक महाकाली मंदिर सांतपुर में मंडल अध्यक्ष करण मेवाड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के आबूरोड के प्रवास के दौरान साईबाबा मंदिर में सोमवार को आमसभा आयोजित करने व परशुराम चौराहा सांतपुर में किसान मोर्चा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करने पर चर्चा की गई। भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अजय ढाका, ग्रामीण महामंत्री मुकेश सिंह, मुकेश गिरी, ग्रामीण उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कुमावत, गोमाराम गरासिया, अजय सिंह चौधरी, ग्रामीण मंत्री अरविंद चौधरी, सवाराम कीर, अशोक पुरोहित, अमराराम गरासिया, सोनाराम गरासिया, कोषाध्यक्ष दीपक सैनी, सह कोषाध्यक्ष पप्पूराम माली, मीडिया प्रभारी वेल सिंह, वेनाराम गरासिया, कानाराम गरासिया, पुष्कर कीर, दिनेश कुमावत, कालूराम भील, लक्ष्मण गरासिया, मावाराम गरासिया, गणेश कुमावत, मोहनलाल गरासिया, कानाराम गरासिया समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।