scriptVIDEO : लोकसभा चुनाव में खिला कमल, शहर में झूमे कार्यकर्ता | bjp workers show's happiness after parliament election win | Patrika News

VIDEO : लोकसभा चुनाव में खिला कमल, शहर में झूमे कार्यकर्ता

locationसिरोहीPublished: May 23, 2019 09:09:25 pm

Submitted by:

mahesh parbat

लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम चुनाव में मतगणना के बाद भाजपा के बहुमत हासिल करने पर कार्यकर्ताओं ने शहर में विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर व मिठाई वितरित कर खुशी जताई।

sirohi

010


आबूरोड. लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम चुनाव में मतगणना के बाद भाजपा के बहुमत हासिल करने पर कार्यकर्ताओं ने शहर में विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर व मिठाई वितरित कर खुशी जताई। भाजपा नगर मंडल व ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को जीत की खुशी में शाम को गाजे-बाजे के साथ जुलुस निकाला गया। नगर मंडल कार्यालय से शुरू हुए जुलुस में नगर अध्यक्ष राजेंद्र गोयल व ग्रामीण मंडल पदाधिकारियों की अगुवाई में कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ मुख्य मार्गों व बाजार से गुजरे। इस दौरान जगह-जगह झूमते हुए कार्यकर्ताओं ने आतिश बाजी कर खुशी जताई। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल ने इस विजयी के लिए क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को श्रेय दिया। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष मोरवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. एमपी बंसल, नरेश अग्रवाल, बाबूभाई पटेल, ग्रामीण मंडल महामंत्री सुरेश बारोट, कार्यालय मंत्री रतनबारोट, भोपालसिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, मंडल महामंत्री रितेशसिंह चौहान, दीपक बारोट, रमेश वैष्णव, पार्षद दीपक राणा, नगर मंत्री राकेश अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर, महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय गोठवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय वाला आदि पदाधिकारियों के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई व मिठाई वितरित कर खुशी जताई गई। भाजपा नगर मंत्री शैलेंद्रसिंह, किसान मोर्चा जिलामंत्री राजा बंजारा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष हबीब खान, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल महामंत्री अशोक सेन, जीवा राम गरासिया, उपाध्यक्ष राहुल परमार, नगर मंत्री मनोज वर्मा, लक्ष्मण देवासी, थानेश देवासी, सकाराम देवासी, भगाराम गरासिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उधर, आकराभट्टा में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व से अधिक सीटें हासिल करनेपर खुशी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्य मार्ग से जुलुस निकाला व आतिशबाजी की। भाजपा नगर उपाध्यक्ष रमेश बंजारा, कैलाश बंजारा, पूर्व पार्षद बाबूलाल बंजारा, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष गणेश बंजारा, छगनलाल बंजारा, भंवरलाल बंजारा, रमेशकुमार गरासिया, राजेश पांडे आदि मौजूद थे। वहीं राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रवीण कोली के नेतृत्व में शांतिवन मार्केट में ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो