scriptजानिए पूर्व विधायक ने ऐसा क्या किया जिससे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नाराजगी जताते आरोप लगाया | Congress delegation alleged | Patrika News

जानिए पूर्व विधायक ने ऐसा क्या किया जिससे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नाराजगी जताते आरोप लगाया

locationसिरोहीPublished: May 15, 2018 08:56:28 am

Submitted by:

mahesh parbat

जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर जताई नाराजगी,

sirohi

sirohi

सिरोही. सिरोही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जयपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे से मुलाकात की। उन्होंने जिलाध्यक्ष के पद पर जीवाराम आर्य की नियुक्ति को लेकर विरोध जताया।
कांग्रेस जिला महामंत्री हरीश परिहार ने आरोप लगाया कि जीवाराम की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है क्योंकि वे हमेशा ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। इस कारण उनको दो बार पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। यह भी आरोप लगाया कि वे वर्तमान में भी पार्टी से निष्कासित चल रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को जिले की कमान सौंपने से कांग्रेस को आने वाले चुनावों में नुकसान की संभावना है। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक संयम लोढा पर पार्टी विरोधी तत्व एवं विपक्षी पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों को उच्च पदों पर पदासीन करने का आरोप लगाते हुए रोष जाहिर किया। साथ ही, जिले में कांग्रेस को बचाने के लिए तुरंत प्रभाव से जिला अध्यक्ष बदलने की मांग की। बताया कि अगर समय रहते आर्य को जिला अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जाता है तो कांग्रेस को तीनों सीटों पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला प्रमुख चंदनसिंह देवड़ा, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव गुमानसिंह देवड़ा, जिला उपाध्यक्ष हीरा भाई अग्रवाल, पूर्व नगरपरिषद सभापति जयश्री राठौड़, पिण्डवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अचलसिंह वालिया, जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह देवड़ा, जिला परिषद सदस्य पुखराज गहलोत, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भवानी सिंह भटाणा समेत कई कांग्रेजजन शामिल थे।
इनका कहना है…
&मेरा पार्टी से निष्कासन नहीं हुआ है। निष्कासन के पत्र उन लोगों ने जारी किए हैं जो अधिकृत ही नहीं हैं। विरोध जैसी कोई बात नहीं हैं। पार्टी में कई लोग योग्य होते हैं पर सभी को मौका नहीं मिलता। -जीवाराम आर्य, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
&पार्टी में कई लोग योग्य होते हैं। आलाकमान को किसी एक का चयन करना होता है। जो लोग छूट गए हैं उनका बेहतर उपयोग किया जाएगा।
-संयम लोढा, पूर्व विधायक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो