थाना अधिकारी किशाोर सिंह भाटी के अनुसार शनिवार को ग्राम पंचायत ओरिया के जंगलों में एक सूनसान बावडी के अंदर पानी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव करीब दो तीन दिन पुराना होने से पानी में गलकर बदूब मार रहा है। शव राजकीय अस्पताल अनादरा के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। मृतक पुरूष की उम्र करीब 45 वर्ष है। सफेद धोती व धोती के उपर काला कमरबंद बांधा हुआ है। कमर के उपर के बदन पर वस्त्र नहीं है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को मिनी नक्की झील में मिले अज्ञात शव की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है।