scriptदेवली के रामलाल आईडब्ल्यूपीएल में लगाएंगे चौके-छक्के | Devli's Ramlal will hit fours and sixes in IWPL | Patrika News

देवली के रामलाल आईडब्ल्यूपीएल में लगाएंगे चौके-छक्के

locationसिरोहीPublished: Jun 18, 2022 02:45:36 pm

दिव्यांग व्हीलचेयर प्रीमियर लीग का 21 जून से दिल्ली में होगा आयोजन

रामलाल दादावत

रामलाल दादावत

शिवगंज. दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के बैनर तले आईपीएल की तर्ज पर आईडब्ल्यूपीएल (दिव्यांग व्हीलचेयर प्रीमियर लीग) का आयोजन 21 जून से दिल्ली में होगा। व्हीलचेयर पर खेलते खिलाड़ी चौकों-छक्कों की बरसात करेंगे। इस लीग में इंडिया से कुल 8 टीमें राजस्थान रजवाड़ा, मुंबई टाइटन्स, दिल्ली चैलेंजर, चेन्नई सुपरस्टार, गुजरात हिटर्स, कोलकाता नाइट फाइटर, सनराइज हैदराबाद, महाराजा पंजाब टीम आयोजन का हिस्सा बनेंगी। प्रतियोगिता के लिए शिवगंज के निकट देवली गांव के दिव्यांग रामलाल दादावत का राजस्थान रजवाड़ा टीम में चयन हुआ है। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के सह सचिव रमेश सरतपे ने बताया कि रामलाल दादावत का चयन राजस्थान रजवाड़ा में हुआ है। उनको चयन पत्र भेज कर सूचित कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी सम्बंधित राज्य के, 3 खिलाड़ी अन्य राज्यों के तथा 1 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। रामलाल दादावत ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि नॉर्मल क्रिकेट को सभी सपोर्ट करते है। एक बार व्हीलचेयर क्रिकेट का लुत्फ भी जरूर उठाए।

ट्रेंडिंग वीडियो