scriptसीजन में पर्यटकों से आस: माउंट आबू में 15 दिन में 5 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद, अब तक 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग | Expectations from tourists in season | Patrika News

सीजन में पर्यटकों से आस: माउंट आबू में 15 दिन में 5 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद, अब तक 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग

locationसिरोहीPublished: Oct 19, 2021 05:44:22 pm

– 2 साल कोरोना के कारण सीजन में मंदी रही, इस बार देशी पर्यटकों से बाजार में तेजी की उम्मीद – 25 अक्टूबर से सैलानी आने शुरू होंगे, दीपावली के बाद पर्यटकों से गुलजार होगा माउंट आबू माउंट आबू. हिल स्टेशन
माउंट आबू पर इस बार पर्यटन सीजन को फिर से पंख लगने की उम्मीद जगी है। कोरोना से पर्यटन की कमर टूट चुकी थी। इस बार भी तीसरी लहर को लेकर आशंका जताई जा रही थी। लेकिन फिलहाल तीसरी लहर का कोई असर नहीं है। ऐसे में सैलानियों की आवक शुरू हो चुकी है।

Mount Abu

माउट आबू । अशोक वाटिका पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते पालिका अध्यक्ष ।

सीजन में पर्यटकों से आस: माउंट आबू में 15 दिन में 5 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद, अब तक 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग

– 2 साल कोरोना के कारण सीजन में मंदी रही, इस बार देशी पर्यटकों से बाजार में तेजी की उम्मीद
– 25 अक्टूबर से सैलानी आने शुरू होंगे, दीपावली के बाद पर्यटकों से गुलजार होगा माउंट आबू
माउंट आबू. हिल स्टेशन माउंट आबू पर इस बार पर्यटन सीजन को फिर से पंख लगने की उम्मीद जगी है। कोरोना से पर्यटन की कमर टूट चुकी थी। इस बार भी तीसरी लहर को लेकर आशंका जताई जा रही थी। लेकिन फिलहाल तीसरी लहर का कोई असर नहीं है। ऐसे में सैलानियों की आवक शुरू हो चुकी है। पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ सीजन आएगी। आगामी त्योहारी सीजन में 5 लाख से अधिक सैलानियों के आने की उम्मीद है। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार कोरोना के बाद से पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से ठप है। हालांकि इस बार दीपावली पर सर्वाधिक पर्यटक आएंगे। जिससे कोरोना काल की भरपाई होने के साथ अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है। इस बार वीकेंड पर भारी संख्या में पहुंचे पर्यटकों की वजह से दीपावली अच्छे चलने के संकेत हैं। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व दिल्ली सहित कई राज्यों से होटलों में पर्यटकों की इंक्वायरी भी आ रही है। वही करीब 50 प्रतिशत बुकिंग भी आ गई है। उधर 3 दिन में माउंट आबू में करीब 4 हजार वाहनों से भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे नगर पालिका को भी लाखों रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
होटल व रिसोर्ट संचालक तैयार : करोड़ों का टर्नओवर
माउंट आबू की ढाई सौ से अधिक हॉटले, ओरिया, हेटमजी, आरणा व साल गांव सहित कई स्थानों पर बने बंग्लोज ओर रिसोर्ट संचालकों ने भी तैयारियां कर ली हैं। त्योहारी सीजन में पर्यटकों की आवक को देखते हुए हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है। उनके अनुसार अभी तक 50 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी हैं और आगामी दिनों में शेष बुकिंग की भी उम्मीद है। इतना ही नहीं दीपावली के बाद भी लगातार पर्यटकों के आने की संभावना जताई जा रही है। उधर दीपावली सीजन को देखते हुए बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। माउंट आबू का पूरा व्यापार पर्यटन पर ही निर्भर है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि दीपावली पर्यटन सीजन से करोड़ों रुपए का टर्नओवर होगा और बाजार में फिर से अच्छी रौनक लौटेगी।
उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी नवरात्रि
इस बार नवरात्रि पर पर्यटकों के आने की उम्मीद थी। लेकिन नवरात्रि के दौरान ज्यादा पर्यटक नहीं आए। मगर अब 25 अक्टूबर से पर्यटको में आवक बढ़ेगी। जानकार मानते हैं कि दीपावली से पूर्व करीब 1 लाख पर्यटकों के आने की सम्भावना है जबकि दीपावली के बाद 5 नवंबर से लाभ पंचमी तक माउंट आबू में लगभग 4 लाख पर्यटक पहुंचेंगे। क्योंकि दीपावली के बाद लाभ पंचमी तक गुजरात का पूरा बाजार बंद रहता है। उधर इस बार सूरत का कपडा मिल मार्केट दीपावली के बाद 1 महीने के लिए बंद करने की घोषणा से भी माउंट आबू में पर्यटकों की संख्या ज्यादा बढ़ेगी।
पार्किंग के पुख्ता प्रबंध नहीं हुए तो बिगड़ेंगे हालात
माउंट आबू में हर बार वीकेंड पर अव्यवस्थित ट्रैफिक के चलते हालात बिगड़ जाते हैं। लेकिन इस बार दीपावली की बंपर सीजन को देखते हुए भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। इन हालातों में अगर प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था को नहीं सुधारा तो हालात बिगड़ जाएंगे। इधर पोलो ग्राउंड में पार्किंग बंद करने से पर्यटक अशोक वाटिका पार्किंग स्थल तक नहीं पहुंच पाते हैं। हालांकि नगर पालिका ने वहा सीसीटीवी सहित तमाम व्यवस्थाएं सुदृड कर दी है। लेकिन संकेत बोर्ड के अभाव व दूर होने के कारण पर्यटक भटक जाते हैं। सोमवार को पालिका अध्यक्ष जीतू राणा ने अशोक वाटिका स्थित पार्किंग स्थल का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।
इनका कहना है…

इस बार पर्यटकों की आवक शुरू हो चुकी है। कोरोना के चलते नुकसान झेल चुके पर्यटन व्यवसाय को बड़ी राहत मिलेगी। अभी से बुकिंग शुरू हो चुकी है। आगामी दीपावली सीजन में जबरदस्त आवक होगी।
सौरभ गांगडिया व संजय सिंघल, होटल व्यवसायी, माउंट आबू
दीपावली की सीजन अच्छी चलने की उम्मीद है। पर्यटक आने शुरू हो गए हैं। जल्द ही सड़क मरम्मत, पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदारों को भी पाबंद कर दिया गया है।
जीतू राणा, अध्यक्ष, नगरपालिका, माउंट आबू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो