देर शाम तक तपती रहीं सड़कें सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण शहर की सड़कें भट्टी की मानिंद तपती रहीं। शाम पांच बजे तक कमोबेश यही आलम रहा। शहर के सदर बाजार, पैलेस रोड, राजमाता धर्मशाला रोड, अनादरा चौराहा सहित शहर की सभी प्रमुख सड़कें सुनसान नजर आई।
बिजली की आंख मिचौली ने आग में घी डाला प्रचंड गर्मी में पसीने से सराबोर लोगों की हालत उस समय और खस्ता हो गई, जब बिजली आंख मिचौली का खेल खेलती रही। पिछले कई दिनों से रात में भी बिजली कटौती होने से लोगों की नींद ***** हो गई है।
सिरोही में गुरुवार को ऐसा रहा तापमान सिरोही में हवा में नमी 11 प्रतिशत अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस 16 से 17 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवाएं
अगले दो दिन में इस प्रकार रहेगा तापमान मौसम विभाग ने सिरोही में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। वहीं 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने तथा 16 से 17 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है।