scriptघर-घर विराजेंगे गजानन, स्वागत की तैयारी जोरों पर, प्रतिमाएं सजीं | House-house will visit Gajanan, | Patrika News

घर-घर विराजेंगे गजानन, स्वागत की तैयारी जोरों पर, प्रतिमाएं सजीं

locationसिरोहीPublished: Sep 10, 2018 09:24:16 am

Submitted by:

mahesh parbat

जन्माष्टमी के बाद लोग अब गणेश चतुर्थी की तैयारी में जुट गए हैं। गणेश जी को घर लाकर पूजा की तैयारी जोरों पर है। शहर से गुजर रहे हाईवे किनारे पर गणेश जी की मूर्तियां तैयार हैं जो लोगों को आकर्षित कर रही हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का प्राकट्य हुआ था। इ

sirohi

sirohi


सिरोही. जन्माष्टमी के बाद लोग अब गणेश चतुर्थी की तैयारी में जुट गए हैं। गणेश जी को घर लाकर पूजा की तैयारी जोरों पर है। शहर से गुजर रहे हाईवे किनारे पर गणेश जी की मूर्तियां तैयार हैं जो लोगों को आकर्षित कर रही हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का प्राकट्य हुआ था। इसे गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति को स्थापित करते हैं और 11 दिन तक पूजा करते हैं। यह महापर्व अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है। इस वर्ष 13 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के दिन गणपति स्थापना की जाएगी और 23 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन किया जाएगा। कई लोग लोग गणपति को एक दिन रखते हैं। वहीं कुछ 10 दिन के लिए बप्पा को घर में विराजमान करते हैं।
स्थापना के मुहूर्त
भविष्यवक्ता अशोक एम पंडित के अनुसार पार्थिव गणेश की पूजा आराधना अनादि काल से चली आ रही है। पार्थिव पूजा का हमारे धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। गणेश स्थापना के लिए सबसे पहला मुहूर्त सुबह 6 से 7: 30 बजे तक है। इसके बाद 10:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। 12 से 3 बजे तक का मुहूर्त भी श्रेष्ठ रहेगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे से चौथा मुहूर्त प्रारंभ होगा जो 6 बजे तक रहेगा।
आबूरोड. शहर थाना परिसर में रविवार को पुलिस उप अधीक्षक हीरालाल रजक की अध्यक्षता में रविवार शाम हुई सीएलजी बैठक में गणेश चतुर्थी पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान सोमवार को बंद के आह्वान को लेकर भी स्थिति की जानकारी ली गई। सदस्यों ने शहर के मुख्य मार्गों पर तेज गति से दौड़ते दुपहिया वाहनों व आवारा पशुओं की समस्या से अवगत करवाया। उप अधीक्षक ने व्यापारियों से सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिष्ठानों के अंदर व बाहर कैमरे लगाने की अपील की। थानाधिकारी हंसाराम सिरवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विष्णु मारू, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री सागरमल अग्रवाल, राजेन्द्र गोयल, महावीर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो