- संयुक्त व्यापार महासंघ के व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण पर किया मंथन
सिरोही
Published: April 14, 2022 08:57:47 pm
आबूरोड. संयुक्त व्यापार महासंघ का व्यापारिक सम्मेलन तलहटी स्थित मनमोहिनी वन कॉम्पलेक्स में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि व्यापारी हमेशा व्यापार के साथ समाज के लिए नेक कार्यों में आगे रहे है। कोरोना काल में भी व्यापारी वर्ग ने हर कदम पर सरकार व आमजन का सहयोग दिया है। व्यापार में सफलता के लिए जरुरी है कि मानवीय मूल्यों का भी व्यापार करें। स्थूल व्यापार से आर्थिक रूप से मजबूत होंगे व मूल्यों के व्यापार से आपका आंतरिक संस्कार मजबूत होकर उभरेगा।
सम्मलेन की शुरुआत महामंत्री मनीष जैन ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर की। ब्रह्माकुमारी संस्थान के व्यापार एवं उद्योग प्रभाग की मुख्यालय संयोजक राजयोगिनी बीके गीता व वरिष्ठ फैकल्टी मुम्बई की बीके क्रीना ने कहा कि व्यापार चाहे छोटा हो या बड़ा सबमें संयम और सहयोग की जरुरत होती है। भले ही व्यापार करें लेकिन उसका भाव यदि सेवा हो, तो व्यापार की सफलता में अपने आप होती रहेगी। उतार-चढ़ाव के बीच खुद को स्टेबल रखने के लिए राजयोग ध्यान सीखने की जरुरत है। कार्यक्रम में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन करते हुए उनका निराकरण करवाने के लिए प्रशासन को अवगत करवाने का निर्णय किया गया।
मुख्य अतिथि माउंट आबू पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा प्रशासन का सहयोगी रहा है। सभी के सहयोग से ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफल होते हैं। कोरोना काल में व्यापार मंडल व ब्रह्माकुमारी संस्थान का बड़ा योगदान रहा है। आगे भी सभी के प्रयास से इस तरह के माहौल से निपटने में सभी की भूमिका मुख्य रहेगी।
पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण ने शहर व नगरपालिका को हमेशा व्यापारी वर्ग का सहयोग मिलने व प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनहित कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान के मीडिया को-ऑडिनेटर बीके कोमल, महासंघ के अध्यक्ष अशोक गर्ग व मीडिया प्रभारी लईक अहमद, गोपाल शर्मा ने विचार व्यक्त किए। सम्मलेन मे संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। सम्मेलन मे सिरोही व्यापार संघ के अध्यक्ष रघुभाई माली, पिण्डवाडा, सरूपगंज, शिवगंज, रेवदर, अनादरा व भारजा समेत विभिन्न शहरों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में अध्यक्ष अशोक गर्ग, महामंत्री मनीष जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश गर्ग, वरिष्ट उपाध्यक्ष महावीरप्रसाद अग्रवाल, सागरमल अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, शेलेष ओरिया, ओम सैनी, उमेश भुट्टा, देवेन्द्र निगम, महेश राठी, अरविंद बंसल, बनवारीलाल सोनी, मोहम्मद शरीफ रंगरेज, किशोरकुमार गोयल, सुकेश गोयल, हरीश अग्रवाल, अजय गुप्ता, मुरारीलाल अग्रवाल समेत कई व्यापारी मौजूद थे।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें