सिरोही

जाने क्यों महिलाओं को रेलवे स्टेशन परिसर में फोडऩे पड़े मटके, पढ़े पूरी खबर …

रेलवे कॉलोनी में निवासरत महिलाओं ने रेलवे स्टेशन के सामने मटके फोड़कर पानी के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

सिरोहीMay 20, 2022 / 10:57 pm

Darshan Sharma

जाने क्यों महिलाओं को रेलवे स्टेशन परिसर में फोडऩे पड़े मटके, पढ़े पूरी खबर …

आबूरोड. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन आबूरोड के बैनर तले शुक्रवार शाम आबूरोड रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे कॉलोनी में पानी की भारी किल्लत के चलते यूनियन पदाधिकारियों व महिलाओं ने मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। गत करीब पंद्रह दिनों से कॉलोनी में निवासरत रेल कर्मचारी के परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे है। रेल प्रशासन को स्थानीय स्तर पर अवगत करवाने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। पानी जैसी मूलभूत सुविधा को उपलब्ध करवाना रेलवे का दायित्व होने के बावजूद रेल क्वार्टरों में मात्र एक या दो बाल्टी पानी 3 या 4 दिन में उपलब्ध हो रहा है। इससे रेल कर्मचारी बहुत परेशान हो रहे हैं। कॉलोनी में निवासरत महिलाओं ने रेलवे स्टेशन के सामने मटके फोड़कर पानी के लिए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशसान से शीघ्र पानी उपलब्ध करवाने की मांग की। प्रीति विश्नोई, दुर्गेश शर्मा, पवित्रा, शारदा मीणा, दाखू बाई, चंद्र कला, सुनीता, यूनियन शाखा अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, समंदर सिंह, हितेश शर्मा, अनिल भट्ट समेत कई महिलाएं मौजूद थीं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.