लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं, महिला पुलिस की लेडी पेट्रोल टीम सिखाएगी सबक
सिरोहीPublished: Aug 26, 2023 02:26:37 pm
बालिकाओं, छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल, स्कूल-कॉलेजों के बाहर खड़े रहने वाले मजनुओं पर करेगी कार्रवाई


लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं, महिला पुलिस की लेडी पेट्रोल टीम सिखाएगी सबक
Lady police team activeसिरोही. शहर में स्कूल-कॉलेजों के आसपास बेवजह घूमने वाले मनचलों की अब खैर नहीं। ऐसे लोग अब पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे। मजनुओं पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से विशेष पहल करते हुए लेडी पेट्रोल (महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल) टीम का गठन किया है। इस टीम में 7 महिला कांस्टेबल शामिल है, जो दो पहिया वाहन से नियमित गश्त कर शहर में बिना काम घूमने वाले बदमाशों व मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। ताकि बालिकाओं व महिलाओं के विरुद्ध होने वाली छेड़छाड व असम्मानजनक व्यवहार सहित अन्य अपराधों पर लगाम लगने के साथ ही उनको सुरक्षा प्रदान की जा सके।