पर्यटन विभाग की मेजबानी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक सुनिता मीणा ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से ग्रीष्म महोत्सव के तहत 13 मई को सुबह 9 बजे बस स्टेंड से शोभायात्रा आरंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नक्की झील पहुंच कर सांस्कृतिक समारोह में तब्दील होगी। उसी दिन आर्मी शस्त्र प्रदर्शनी पोलोग्राउण्ड में की जायेगी। इसके अलावा पोलोग्राउड में फुटबल समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या होगी। 14 मई को रन फार नक्की झील, बोट रेस, मटका दौड़, मटका फोड़, म्युजिकल चेयर, रस्साकसी, वॉलीबल, साफा प्रतियोगिता के साथ कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वही कार्यक्रम के अंतिम दिन 15 मई को हैरिटेज वॉक, क्रिकेट मैच, सांस्कृतिक कार्यक्रम व वाॅलिवुड बैंड शो होगा।