तरतोली हनुमान टेकरी कट पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग
आबूरोड. शहर तरतोली से फोरलेन होते हुए हनुमान टेकरी व भाखर क्षेत्र जाने वाले कट पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग से हनुमान टेकरी होते हुए भाखर क्षेत्र के 24 गांवों के लोग शहर में आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में फोरलेन पार करने के दौरान कई दुर्घटनाएं हो रही है। कट पर यातायात दबाव बढऩे व दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भाजपा जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने सांसद देवजी पटेल से मुलाकात कर कट पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल खरे, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल व प्रवीण राठौर ने ज्ञापन देकर बताया कि शहर से तरतोली खड़ात से होकर हाइवे पर कट क्रॉस कर भाखर क्षेत्र जाने का एक मात्र मार्ग है। भाखर क्षेत्र में करीब 24 गांव आते हैं। इस क्षेत्र के लोगों को मजदूरी व अन्य कामकाज के लिए शहर में आना पड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ो लोगों के आवागमन होने से यातायात दबाव अधिक रहता है। ऐसे में कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है, इनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुर्घटनाओं को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए कट पर ओवरब्रिज या अंडरब्रिज बनवाने की मांग की गई है।