scriptगुजरात से गुजरा ‘वायु तो प्रशासन ने ली राहत की सांस | Passed through Gujarat 'air, the administration breathed | Patrika News

गुजरात से गुजरा ‘वायु तो प्रशासन ने ली राहत की सांस

locationसिरोहीPublished: Jun 14, 2019 04:17:22 pm

सिरोही. गुजरात से होकर गुजरे चक्रवाती तूफान वायु का अब जिले में कोई असर नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

sirohi

sirohi

सिरोही. गुजरात से होकर गुजरे चक्रवाती तूफान वायु का अब जिले में कोई असर नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि, चक्रवात के हालातों से निपटने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। यहां एक दिन पूर्व तो एकबारगी हवा के साथ बूंदाबांदी ने चक्रवात आने के संकेत दे दिए थे लेकिन तूफान गुजरात से होकर गुजर गया। वहीं शुक्रवार को सिरोही जिले में मौसम साफ रहा और तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लेकिन चक्रवात गुजरने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
बारिश ने गर्मी से दी राहत, घंटों बिजली कटौती से नींद में खलल
सिरोही. गुजरात में आए चक्रवाती तूफान ‘वायुÓ का असर बुधवार देर रात्रि को जिले में भी रहा। रात्रि करीब सवा दस बजे तेज हवा के बाद बारिश शुरू हुई। इस दौरान कई बार बिजली गुल हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में तो सुबह तक बहाल नहीं हो पाई थी। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश से सड़कें भीग गईं। सुबह करीब 11 बजे तक वर्षा का दौर रुक-रुककर जारी रही। इससे मौसम सुहावना हो गया और लू का जोर खत्म हो गया। शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि दिन में धूप निकलने पर उमस ने सताया। माउंट आबू में बुधवार रात बदरा जमकर बरसे। सवेरे आठ बजे तक 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, मंडार समेत आस-पास के गांवों में घरों तथा जावों में कटी फसलों की संभालका मौका ही नहीं मिला। किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। सिरोही शहर मेंं तेज हवा से भाटकड़ा चौराहे पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आसपास विद्युत गुल हो गई। पोल सड़क पर झुकने से वाहन चालकों को थोड़ी देर इंतजार करना पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों को सूचना दी। बाद में पोल को सीधा कर बिजली आपूर्ति शुरू की।
आबूरोड. रात्रि में तेज हवा के बाद झमाझम बारिश हो गई। सुबह आठ बजे तक 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह मौसम खुलने के साथ ही उमस ने लोगों को परेशान किया। कुछ इलाकों में पेड़ों व केलूपोश मकानों को भी नुकसान पहुंचा। शहर समेत आसपास के इलाकों में कहीं पेड़ गिरने से तो कहीं खम्भों पर तारों में शॉर्ट सर्किट से बिजली गुल हो गई। सोजत हाउङ्क्षसग कॉलोनी समेत कई इलाकों में बारह घंटों तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। शहर के पारसीचाल, मानपुर, आकराभट्टा, तलहटी, गांधीनगर आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की नींद में खलल पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री था, वहीं गुरुवार को पांच डिग्री की गिरावट के साथ 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
माउंट आबू . क्षेत्र में बुधवार रात बदरा जमकर बरसे। गुरुवार सवेरे आठ बजे समाप्त 24 घंटों में 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। तापमान में गिरावट के चलते अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मकान पर गिरा पेड़
बारिश व तेज हवा के दौरान कुम्हारवाडा में एक खजूरी का पेड़ आवासीय भवन पर गिर गया। लेकिन पेड़ भवन की छत से होकर दीवार से टकराकर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। मोहनलाल राणा ने बताया कि वह परिवारजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात को करीब दो बजे हवा के दौरान पेड़ गिरने की आवाज आई।
वराड़ा. ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार रात हुई हल्की वर्षा से ही विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा गई। इससे आए दिन मरम्मत कार्य के लिए कटौती की पोल खुल गई। वराड़ा में रात दस बजे गुल बिजली आपूर्ति सुबह बहाल हो पाई।
पोसालिया. क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई। जो गुरुवार सवेरे 8 बजे बहाल हुई। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने जीएसएस पर फोन किए लेकिन कोईरिप्लाई नहीं मिला। इधर, डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता श्वेता का कहना हैकि बिजली लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही थी।
मंडार. क्षेत्र में बुधवार रात तेज हवा व मेघ गर्जना के साथ बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा से कई घरों तथा कुओं पर टीन शेड व पेड़ों की टहनियां गिर गई। वहीं कई खेतों में मूंगफली व बाजरा की फसल भी खराब हो गई। क्षेत्र के सोनानी, मंडार, पीथापुरा, रायुपर, लक्ष्मीपुरा, सोनेला, जेतावाडा, बांट, नीमतलाई समेत गांवों में फसलों में नुकसान हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो