scriptदो पक्षों में पत्थरबाजी, आठ घायल | Patatharabaji in two sides, eight injured | Patrika News

दो पक्षों में पत्थरबाजी, आठ घायल

locationसिरोहीPublished: May 14, 2018 09:33:55 am

Submitted by:

mahesh parbat

दो पक्षों में पत्थरबाजी, आठ घायल

sirohi

sirohi

पिण्डवाड़ा. समीपवर्ती आरासणा में रविवार को दो पक्षों में मामूली विवाद में हुई पत्थरबाजी में आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात आई हुई थी। इसी दौरान दो युवा गांव की दुकान पर ठण्डापेय लेने गए तो तंज कसने पर विवाद हो गया। इससे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने माफी मांगी लेकिन दूसरा पक्ष झगड़े पर उतारू हो गया और उनके घरों पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। सूचना पर आई पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। झगड़े में शरीफ खां पुत्र छोटू, अनवर खां पुत्र रहीम खां, साजिद पुत्र रमजान खान, रफीक खां पुत्र मसर खां, सत्तार खां पुत्र रसूल खां, भरत कुमार पुत्र जवाराम प्रजापत, अशोक कुमार पुत्र भैराराम प्रजापत व हितेश कुमार पुत्र छगनलाल प्रजापत घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करवाया गया। झगड़े से एक पक्ष के लोग भयभीत हंै।
दुर्घटना में संत घायल
पिण्डवाड़ा. राजमार्ग पर झांकर के पास ट्रेलर व जीप की टक्कर से एक संत गंभीर घायल हो गए।जानकारी के अनुसार आबूरोड के स्वामी नारायण संस्था गुरुकुल के संत संतगुरु प्रसाद स्वामी निजी वाहन से सिरोही जा रहे थे, झांकर के पास आगे चल रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर १०८ वाहन से संत को पिण्डवाड़ा स्वास्थ्य केन्द्र लाए वहां से आबूरोड ट्रोमा सेंटर भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक भाग हो गया।
गिरफ्तारी नहीं होने पर जताया रोष
शिवगंज. डॉ. अंबेडकर सेवा समिति की बैठक रविवार को केरलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष दुर्गाराम सोनल की अध्यक्षता में हुई। सेवा समिति के महामंत्री ललित हिंडोनिया ने बताया कि बैठक में शहर के निजी बस स्टेंड पर प्रस्तावित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए धन संग्रह का निर्णय लिया गया। योगाचार्य पूरण चितारा आत्महत्या प्रकरण के मुख्य आरोपी शिक्षक शिवदयाल सोनी की गिरफ्तारी से राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से रोक हटाने के बावाजूद गिरफ्तार नहीं किए जाने पर रोष जताया। साथ ही, पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो