script

बदहाल नेहरू उद्यान में आना नहीं चाहते लोग, नगर परिषद की अनदेखी से खेलकूद के उपकरण नाकारा

locationसिरोहीPublished: Apr 16, 2019 04:49:27 pm

सिरोही. शहर के बीच स्थित नेहरू उद्यान बदहाल हो रहा है। हरियाली धीरे-धीरे गायब हो रही है।

sirohi

sirohi

सिरोही. शहर के बीच स्थित नेहरू उद्यान बदहाल हो रहा है। हरियाली धीरे-धीरे गायब हो रही है। घास तकरीबन सूख चुकी है। पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। चहुंओर गंदगी फैली है। रही सही कसर उद्यान में चल रहे निर्माण कार्य ने पूरी कर दी। बच्चों के लिए लगे झूले व अन्य उपकरण अस्त-व्यस्त हैं।
राजस्थान पत्रिका टीम ने सोमवार दोपहर उद्यान में ये हालात देखे। जिम्मेदारों की अनेदखी के कारण उद्यान में जगह-जगह गंदगी फैली थी। खाद्य सामग्री में श्वान मुंह मार रहे थे। आस-पास के लोगों ने बताया कि शाम के समय शहरवासी बच्चों के साथ उद्यान में घूमने आते हंै लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने के कारण मुंह मोडऩे लगे हैं।
लोग नाश्ता व भोजन कर कचरा उद्यान में छोड़ देते हैं। कई दिनों से कचरा उठाया नहीं जा रहा है। चारों तरफ 8-9 महीने पहले लाइटें लगाई गई थीं लेकिन अब बंद हैं। हालांकि एक हाई मास्ट लाइट लगी हुई है लेकिन उसका उजाला पूरे उद्यान में नहीं होने के कारण अंधेरा रहता है। वॉक-वे की टाइल नदारद हैं और मिट्टी पड़ी है। ऐसे कोई कैसे भ्रमण कर सकता है। उधर, आयुक्त ने बताया कि दो चालक चुनाव ड्यूटी पर हैं। व्यवस्था में शीघ्र सुधार कर दिया जाएगा।
कचरा संग्रहण वाहन के चालकों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगने के कारण नेहरू उद्यान में सफाई व्यवस्था
बिगड़ी है। दोनों बागवान भी चुनाव ड्यूटी पर हैं।
ताराराम माली, सभापति, नगर परिषद, सिरोही

ट्रेंडिंग वीडियो