scriptराजस्थान शिक्षा सेवा व्याख्याता संघ(आरईएसएलए) की सिरोही ब्लॉक कार्यकारिणी गठित | Rajasthan Education Service Lecturer Association RESLA Sirohi | Patrika News

राजस्थान शिक्षा सेवा व्याख्याता संघ(आरईएसएलए) की सिरोही ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

locationसिरोहीPublished: Sep 02, 2021 08:00:58 pm

सिरोही. राजस्थान शिक्षा सेवा व्याख्याता संघ(आरईएसएलए) की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन व चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुराना भवन में हुए। चुनाव पर्यवेक्षक आनंदराज आर्य, चुनाव अधिकारी राजीव त्रिवेदी की मौजूदगी में हुए।

राजस्थान शिक्षा सेवा व्याख्याता संघ(आरईएसएलए) की सिरोही ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

sirohi

सिरोही. राजस्थान शिक्षा सेवा व्याख्याता संघ(आरईएसएलए) की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन व चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुराना भवन में हुए। चुनाव पर्यवेक्षक आनंदराज आर्य, चुनाव अधिकारी राजीव त्रिवेदी की मौजूदगी में हुए।
सिरोही ब्लॉक के व्याख्याताओं ने सर्व सहमति से रमसा में कार्यरत पीओ रतीराम प्रजापत को सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया गया। वहीं रमसा में कार्यरत पीओ परबतसिंह को मंत्री, कृष्णगंज स्कूल के व्याख्याता फूलाराम गुरू को कोषाध्यक्ष, व्याख्याता हेमंत शर्मा को उपाध्यक्ष, व्याख्याता यशोदा आढ़ा को महिला मंत्री मनोनीत किया गया। वर्तमान में सिरोही ब्लॉक से छह व्याख्याताओं की पदोन्नति प्रधानाचार्य के रूप में होने पर ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से माल्यार्पण व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। पदोन्नत होने वाले रेसला जिलाध्यक्ष नरेश परमार, गोविन्द आर्य, देवेन्द्र ने आभार जताया। इस अवसर पर जिला मंत्री सुधीरसिंह, विक्रमसिंह, महेन्द्रसिंह, ईश्वरसिंह, रमेश कुमार, रमेश गोमतीवाह, उमाराम, मनोज चौहान, दयाराम प्रजापत सहित आदि मौजूद थे। जिले के शेष रहे ब्लॉकों के चुनाव पूर्व निर्धारित दिन पर होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो