scriptसिरोही : आलाकमान के निर्णय का सम्मान करता हूं, भरोसे पर खरा उतरूंगा | rajasthan ka ran vidhansabh chunav election rajasthan 2018 | Patrika News

सिरोही : आलाकमान के निर्णय का सम्मान करता हूं, भरोसे पर खरा उतरूंगा

locationसिरोहीPublished: Nov 17, 2018 04:08:13 pm

कांगे्रस के खेमे में जश्न: टिकट मिलते ही समर्थकों में खुशी, बधाई देने को लगा तांता

sirohi

sirohi

सिरोही. तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने सिरोही विधानसभा क्षेत्र से आखिकार पूर्व विधायक संयम लोढा का टिकट काट कर उनके बेहद करीबी और नए चेहरे जीवाराम आर्य को गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के खिलाफ मैदान में उतारा है। इससे कुछ हद तक कुमावत समाज की नाराजगी दूर करने का प्रयास माना जा रहा है। सिरोही में बड़ी संख्या में कुम्हार या प्रजापत समाज के मतदाता भी हैं।
नए चेहरे के रूप में प्रजापत समाज के जीवाराम आर्य को टिकट देकर कांग्रेस ने तीनों जिलों में भाजपा के परम्परागत बड़े वोट बैंक को पक्ष में करने का प्रयास किया है। जीवाराम को ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष, शिवगंज प्रधान व जिलाध्यक्ष बनाने में लोढा की भूमिका अहम रही। यह बात आर्य स्वयं भी स्वीकार करते हैं। पहली बार प्रजापत समाज के प्रत्याशी को टिकट मिलते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। बधाई देने वालों का तांता लग गया। आर्य बोले- पार्टी व कार्यकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
टिकट मिलते ही पहली बात

तय एजेंडे के अनुसार विकास के प्रयास

जीवाराम आर्य, उम्र 46
शिक्षा: स्नातक
पार्टी ने टिकट देकर मुझ पर भरोसा जताया है। यह कार्यकर्ताओं के विश्वास की जीत है। आलाकमान के इस निर्णय का सम्मान करता हूं। निश्चित रूप में पार्टी और कार्यकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं पिछले कई साल से राजनीति में सक्रिय हूं और जहां संभव हुआ जनता के हक के लिए तत्पर रहा।
हमारी सरकार बनी तो निश्चित तौर पर तय एजेंडे के अनुसार विकास करने के प्रयास करूंगा।
प्रत्याशी का ‘आधारÓ
आमदनी: व्यवसाय/बीमा अभिकर्ता
पहचान: जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने वाले जमीनी नेता।
अनुभव: कई वर्ष से राजनीति में सक्रिय हैं। प्रारंभ में पत्रकारिता की। ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष रहे। वर्तमान में शिवगंज प्रधान व जिलाध्यक्ष हैं।
अक्सर कहां मिलते हैं: शिवगंज में बस स्टैण्ड रोड कार्यालय में।
जीत का गणित
ंंंंंं जातिगत समीकरण
बेदाग छवि
ंंं दबंग नेता
ंंं जमीनी पकड़
ंंं आमजन से जुड़ाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो