सिरोही

शिक्षक कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा, संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान, जानिए कैसे…

सिरोही. राजस्थान शिक्षक कांग्रेस की बैठक रविवार को गांधी पार्क में प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलाराम संत की अध्यक्षता में हुई।

सिरोहीJul 14, 2019 / 07:14 pm

Bharat kumar prajapat

sirohi

सिरोही. राजस्थान शिक्षक कांग्रेस की बैठक रविवार को गांधी पार्क में प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलाराम संत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। संघ के जिला संरक्षक कांतिलाल खत्री ने संगठन को मजबूत बनाने व शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आह्वान किया।
संगठन जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार माली ने सदस्यता अभियान का प्रगति विवरण पेश किया। नए सदस्यों का स्वागत किया गया। सर्व सहमति से शिवगंज के रूस्तम अली को जिला मंत्री बनाया गया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रतापसिंह, केशव कोली, जगदीश राणा, पूर्व जिलामंत्री मनमोहन बालाण, प्रचार मंत्री भैराराम, जीवाराम सूर्याल, उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, दिनेश माली, वरिष्ठ नेता वागालाल मीणा, रमणलाल, चम्पालाल, छगन मीणा, सुमेरसिंह देवड़ा, महेन्द्र कुमार मौजूद थे।
विद्यार्थियों का स्वागत कर पौधे लगाए
सरूपगंज. ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार रावल ने कोटड़ा, कासिन्द्रा, अचपुरा, नया घर स्कूल का अवलोकन किया। इस दौरान नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत कर पौधे लगाए गए। पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प दिलवाया। इस दौरान पीईईओ कांतिलाल पुरोहित, प्रधानाध्यापक महेन्द्रसिंह, दुर्गा मेघवाल, राणाराम, मिभिलेश कुमार, छगनलाल, अमृतलाल, पूनाराम, हम्मीरसिंह आदि मौजूद थे।

Home / Sirohi / शिक्षक कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा, संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान, जानिए कैसे…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.