सवेरे पर्यटकों ने सूर्याेदय के समय गुलाबी सर्दी के बीच सड़कों व बाजारों में चहलकदमी करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हुए भ्रमण का आनंद लिया। दिन में सूरज ने भी अपना रंग दिखाना आरंभ कर दिया है, जिसके चलते दोपहर के समय के धूप के तेवर तीखे रहने से लोगों को छांव का सहारा लेते देखा गया। दर्शनीय स्थलों का दीदार करने आए सैलानियों ने क्षेत्र के आध्यात्मिक संग्रहालय, ओम शान्ति भवन, भारत माता नमन स्थल, शंकरमठ, अधरदेवी, देलवाड़ा जैन मंदिर, अचलगढ़, पीसपार्क, गुरुशिखर से लेकर विभिन्न स्थलों का अवलोकन कर पर्यटन यात्रा के हसीन लम्हों को कैमरे में कैद किया।