scriptमतदान केन्द्र पर रहेगी व्हील चेयर की सुविधा | SIROHI PATRIKA NEWS | Patrika News

मतदान केन्द्र पर रहेगी व्हील चेयर की सुविधा

locationसिरोहीPublished: May 02, 2018 09:36:49 am

– चुनाव आयोग ने मांगी दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी

sirohi

sirohi

सिरोही. चुनाव आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ध्यान रखने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यंाग मतदाताओं की संख्या भेजने के आदेश उच्च स्तर से दिए जा चुके हैं। आयोग की ओर से व्हील चेयर तथा स्वयंसेवकों की भी व्यवस्था की गई है। आदेश मिलने के बाद जिला मुख्यालय की निर्वाचन शाखा मेंं तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विकलांग मतदाताओं की सूची बनाना शुरू कर दिया है। निर्वाचन शाखा के गिरीश देवड़ा ने बताया कि फिलहाल शहरी क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं की सूची बनाई जा रही है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी बनवाई जाएगी।
ये हैं आंकड़े
जिले में ७ लाख १५ हजार ७६९ मतदाता हैं। इसमें से करीब १५ हजार दिव्यांग हंै। अबकी बार जिले में ७१० मतदान केन्द्र होंगे। सिरोही-शिवगंज में २६८, आबू-पिण्डवाड़ा १९७, रेवदर में २४५ मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।
केन्द्रवार बनेगी सूची
निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार दिव्यांग मतदाताओं की सूची मतदान केन्द्रवार बनाई जा रही है। इसके लिए प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी को निर्धारित समय दिया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं की एकीकृत सूची भेजी जाएगी।
यह किया बदलाव
मतदान केन्द्र वार दिव्यांगों की श्रेणी वार सूची तैयार की जाएगी। चुनाव के समय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आवश्यकतानुसार व्हील चेयर दी जाएगी। दिव्यांगों की सहायता के लिए यूथ स्वयंसेवक नियुक्त किए जाएंगे। दिव्यांग मतदाता व्हील चेयर ऑनलाइन भी बुक करवा सकता है। रेम्प, पेयजल, बिजली, शौचालय, छाया की व्यवस्था की जाएगी।इसके अलावा सामान्य मतदाताओं के लिए भी सुविधाएं रहेंगी।
दुर्घटना में दो शिक्षक घायल
सिरोही. बाहरीघाटा नर्सरी के पास मंगलवार दोपहर स्कूल से घर आ रहे दो शिक्षकों को जीप ने चपेट में ले लिया। सिरोही निवासी लक्ष्मीनारायण टेलर ने बताया कि वह और कुम्हारवाड़ा निवासी अशोक प्रजापत बालदा (राजपुरा) में शिक्षक लगे हुए हैं। दोनों छुट्टी होने पर घर आ रहे थे कि नर्सरी के मोड़ पर बेकाबू जीप ने टक्कर मार दी। अन्य जीप चालक ने ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो