प्रदेश महामंत्री डॉ. हनवंतसिंह मेड़तिया ने वर्तमान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में हुए अभूतपूर्व फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय को देखते हुए शिक्षकों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वे समाज को हकीकत की जानकारी दें। जिलाध्यक्ष देवेश खत्री ने सदस्यता अभियान में टीम वर्क से 25 प्रतिशत अधिक लक्ष्य निर्धारण पर जोर दिया। बैठक को सिरोही उपशाखा अध्यक्ष इंदरमल खंडेलवाल, पिण्डवाड़ा उपशाखा अध्यक्ष मनोहरसिंह चौहान, आबूरोड उपशाखा अध्यक्ष सत्यनारायण बैरवा, महिला मंत्री सविता शर्मा, जोराराम मेघवाल, भंवरसिंह दहिया ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में रमेश कुमार रांगी, गुरुदीन वर्मा, नवनीत माथुर, दिलीपसिंह परमार, मोहम्मद अयूब खान, भीखाराम कोली, रमेश परमार, किशोर कुमार, सत्येन्द्रसिंह राठौड़, रघुनाथ मीणा, प्रवीण कुमार मीणा, रंजीत कुमार, दिनेश कुमार, गोपाल रावल, अमित लोहार, कांतिलाल मीणा, नरेंद्र कुमार रांगी, तेजसिंह सोलंकी, वरुण खत्री, मगाराम नौगिया, शैलेंद्र खत्री, प्रहलादसिंह देवड़ा, अशोका आढा, भरतसिंह, दिव्येश दवे, सत्य प्रकाश आर्य, अरविंद बरार, राजेश कोठारी, रामसिंह देवड़ा, शाइस्ता परवीन, रंजना खत्री, सुशीला कुमारी, ओम शर्मा, विक्रम कुमार, चुन्नीलाल मीणा, खेताराम, अशोक मालवीय सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।