scriptसिरोही की बेटी प्राची ने किया राजस्थान का नाम रोशन, गुजरात में संभालेंगी म्युनिसिपिल चीफ ऑफिसर की जिम्मेदारी | Sirohi's Prachi Appointed Chief Municipal Officer after Crack GPSC | Patrika News
सिरोही

सिरोही की बेटी प्राची ने किया राजस्थान का नाम रोशन, गुजरात में संभालेंगी म्युनिसिपिल चीफ ऑफिसर की जिम्मेदारी

Rajasthan’s Daughter Appointed as Government Officer : राजस्थान की बेटी ने दूसरे राज्य में अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजस्थान मूल की बेटी प्राची ने Officer बन सिरोही ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान को गर्व महसूस करवाया है। प्राची दोशी ने Civil Service Exam 2019 में बाजी मारी है। प्राची मूल रूप से राजस्थान के सिरोही जिले ( Sirohi News in Hindi ) की रहने वाली है जो अब Gujrat में रह रहीं हैं।

सिरोहीJul 13, 2019 / 04:50 pm

rohit sharma

gpsc

राजस्थान की बेटी प्राची ने किया प्रदेश का नाम रोशन, गुजरात में संभालेंगी म्युनिसिपिल चीफ ऑफिसर की जिम्मेदारी

सिरोही। राजस्थान की बेटी ने दूसरे राज्य में अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजस्थान मूल की बेटी प्राची ने अधिकारी ( officer ) बन सिरोही ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान को गर्व महसूस करवाया है। प्राची दोशी ने सिविल सर्विस की परीक्षा ( civil service exam ) में बाजी मारी है। प्राची मूल रूप से राजस्थान के सिरोही जिले की रहने वाली है जो अब गुजरात में रह रहीं हैं।
गुजरात में बसी मरूधरा की बेटी ने राजस्थान का नाम रोशन करते हुए गुजरात सिविल सर्विसेज ( gpsc ) की परीक्षा पास की है। प्राची की सफलता पर सिरोही जिले समेत पूरे राजस्थान को गर्व है। प्राची ने परीक्षा में 212वीं रैंक हासिल की है साथ ही प्राची को म्युनिसिपल चीफ ऑफिसर ( chief municipal officer ) के पद पर नियुक्त किया गया है।
मूलत: सिरोही और सूरत के भटार रोड निवासी प्राची के पिता प्रवीण दोशी और माता शीलू दोशी हैं। प्राची एक मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी हैं। प्राची के पिता इलेक्ट्रिकल व्यवसाय से जुड़े हैं। प्राची ने स्कूल की पढ़ाई सूरत में ही की और वर्ष 2014 में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
प्राची ने बताया कि ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उसे कई बड़ी कंपनी में जॉब ऑफर हुए। लेकिन प्राची का लक्ष्य शुरू से ही सिविल सर्विस रहा। ऐसे में खुद की लग्न, मेहनत से परिवार के सपने को पूरा कर प्राची ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण की।


राह नहीं थी आसान, फिर भी किया प्रयास..

प्राची बताती हैं कि उन्हें सिविल सर्विसेज की तैयारी करते वक़्त कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा। इससे पहले वे दो बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा भी दे चुकी हैं लेकिन सफल नहीं हो पाई। प्राची ने हिम्मत नहीं हारी और निराश हुए बिना प्रयास करती रही। आखिर तीसरे प्रयास में उसने अपना मुकाम हासिल कर लिया। हाल ही गुजरात पब्लिक सर्विस कमिशन ( GPSC ) की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए, जिसमें प्राची ने 212वीं रैंक हासिल की है।
बता दें कि GPSC 2019 पास करने के बाद प्राची को म्युनिसिपल चीफ ऑफिसर पद पर नियुक्त किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो