scriptग्रीष्म महोत्सव में कलाकारों ने दी रोचक प्रस्तुति | summer Festival | Patrika News

ग्रीष्म महोत्सव में कलाकारों ने दी रोचक प्रस्तुति

locationसिरोहीPublished: May 14, 2018 09:41:46 am

Submitted by:

mahesh parbat

पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व नगरपालिका के बैनर तले आयोजन…

sirohi

sirohi

माउंट आबू . पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व नगरपालिका के बैनर तले आयोजित ग्रीष्म महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार देर शाम पोलोग्राउंड के अरावली रंगमंच पर कलाकारों ने रोचक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खासा मनोरंजन किया। स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने कलाओं का प्रदर्शन किया।
सेंट जोसफ स्कूल व लिटल फ्लॉवर होस्टल के बच्चों ने नील सुवारिया घरकी छोकरो आयो रे गीत पर डांस किया। सिया पाण्डे ने प्रेम रतन गीत पर डांस, अरावली म्यूजिक ग्रुप की ओर से श्याम दीवाना…, अहमदाबाद की प्राची भाटी ने घूमर नृत्य…, माउंट आबू की कुसुम भाटी ने सरा रे घूमे रे गीत पर डांस…, विनय हंस ने देशभक्ति गीतों…, निकिता कनौजिया ने अजीब दास्तां गीत… की प्रस्तुति दी। नागौर से आए गणेश जोशी, बी ब्यॉस के रविन्द्र, भव्या गुप्ता आदि ने भी गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संचालन मोहम्मद शरीफ छीपा ने किया।
मेला अवलोकन
को उमड़े लोग
पोलोग्राउंड में लगे मेले में विभिन्न प्रकार के चटपटे खाद्य पदार्थांे के स्टॉल लगाए गए। जो लोगों को लुभा रहे हैं। मेले में देर रात तक पर्यटकों का आवागमन रहा।
शस्त्र प्रदर्शनी के
प्रति उत्सुकता
सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास, शौर्य और वीरता का प्रदर्शन विभिन्न तकनीकों से बने हथियारों की शस्त्र प्रदर्शनी भी दर्शकों को आकर्षित करती रही। रॉक्स ऑफ माउंट आबू फोटो प्रदर्शनी का भी दर्शकों ने अवलोकन किया। स्वामी विवेकानंद हेरीटेज वॉक का भी लोगों ने लुत्फ उठाया।
तकनीक की
जानकारी
ग्रीष्म महोत्सव में पोलोग्राउंड में फूड फेस्टिवल के साथ लोग सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आमजन को तकनीकी के प्रति जागरूक करने को लेकर ७डी आईटी वैन के जरिए जानकारी दी गई। महोत्सव में दिन भर ७डी के जरिए फिल्म देखने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा आईटी नगर संयोजक अक्षय चौहान ने बताया कि वैन में एक साथ १६ लोग बैठकर तकनीक की जानकारी को लेकर फिल्म देख रहे हैं।
प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
ग्रीष्म महोत्स्व के तीसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं के तहत मटका दौड़ में भावना, मनीषा, विजयलक्ष्मी वर्मा, गुब्बारा फोड़ में प्रीतम, मोली अग्रवाल, युवराज, खोजो तो जाने महिला वर्ग में रेणू अग्रवाल, मोली अग्रवाल, तारा जैसवाल, खोजो तो जाने पुरुष वर्ग में यशवर्धन, विनोद गर्ग, मयंक चौहान ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। मटकाफोड़ में रेणु अग्रवाल ने बाजी मारी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जयपुर स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ओला, उपखंड अधिकारी निशांत जैन, पालिका अध्यक्ष
सुरेश थिंगर, पर्यटन सहायक निदेशक विकास पण्डया, भैरोंसिंह उपस्थित थे।
ग्रीष्म महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ रविवार को रन फॉर माउंट आबू से हुआ। जिसके तहत महिला १० से १५ आयु वर्ग में रोशनी कुमारी, तुलसी कुमारी, राशि, १६ से २५ आयु वर्ग कामना भास्कर, निशा मीणा, मनीषा कुमारी, २६ से ४० में हरजीत कौर, विजय लक्ष्मी व रन्जू क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में १० से १५ वर्ष आयु वर्ग में एजाद हुसैन, मुकेश कुमार, बाबूलाल, १६ से २५ में विजय लुबानिया, रणजीत कुमार, सूरज, २६ से ४० आयु वर्ग में सुनील कुमार, संदीप शर्मा, राजाराम, ४० से ६० आयु वर्ग में मेघराम, रामेश्वर प्रसाद, दिनेश चंद क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
६० से अधिक आयु वर्ग में आर.आर. गौड़,
काकाजी पहले व दूसरे स्थान की बाजी मारी।स्केङ्क्षटग शो रहा आकर्षण का केंद्र
महोत्सव के तहत नक्की झील प्रवेश द्वार पर आयोजित स्केटिंग शो में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगों की वाहवाही लूटी। जिसके चलते कपिल कनौजिया के नेतृत्व में करीब दर्जन भर स्केटरों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एसडीएम निशांत जैन, पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, उपाध्यक्ष अर्चना दवे, पार्षद कस्तूरी कंवर, देवीलाल बामणिया, पारू मेघवाल, एटीपी चंद्रेश्वर प्रसाद, स्काउट सीओ जितेंद्र भाटी, राजस्व अधिकारी जितेंद्र व्यास, सर्वेश मीणा, महेंद्र बंजारा, शैतानाराम, राजकिशोर शर्मा, बृजेश आदिवाल, भरत कुमार, हरीश पांचाल, कमल घारू, अलकेश गोयर, नीताराणा, मोहम्मद शरीफ छीपा मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो