scriptमनरेगा में काम करते समय गिरी पीपल के पेड़ की टहनियां, पांच श्रमिक घायल, एक महिला को किया रैफर | The accident happened while working on the Lodri Nadi of Naya Sanwara | Patrika News

मनरेगा में काम करते समय गिरी पीपल के पेड़ की टहनियां, पांच श्रमिक घायल, एक महिला को किया रैफर

locationसिरोहीPublished: May 23, 2022 07:03:21 pm

-नया सानवाड़ा के लोदरी नाड़ी पर सुबह काम करते समय हुआ हादसा

मनरेगा में काम करते समय गिरी पीपल के पेड़ की टहनियां, पांच श्रमिक घायल, एक महिला को किया रैफर

sirohi patrika

नया सानवाड़ा.
ग्राम पंचायत के लोदरी नाड़ी खुदाई कार्य करते समय तेज हवा के साथ सोमवार सुबह पीपल के पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। जिससे मनरेगा स्थल पर नाड़ी खुदाई कार्य करते समय 5 महिला श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायल श्रमिकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां से एक महिला श्रमिक की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए गुजरात रैफर किया गया। सरपंच अलका रावल ने बताया कि नया सानवाड़ा के लोदरी नाड़ी में मनरेगा योजना के तहत खुदाई कार्य चल रहा था। मनरेगा स्थल पर सभी श्रमिक कार्य कर रहे थे। इस दौरान तेज हवा भी चल रही थी। बंदर भी पेड़ पर उछल-कूद कर रहे थे। इस दौरान अचानक पेड़ की डाल टूटकर खुदाई कार्य कर रहे मनरेगा श्रमिकों पर जा गिरी। जिससे श्रमिक नीचे दब गए। इस दौरान हाहाकार मच गया। वहीं कृषि कुएं पर आ रहे सदाराम मेघवाल व मनरेगा स्थल पर कार्य कर रहे रघुनाथराम वागरी ने श्रमिकों को बाहर निकाला। इस दौरान हादसे में नया सानवाड़ा निवासी हरू देवी, कनी देवी, धरमी देवी, दिवा देवी एवं फूली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां हरू देवी की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए गुजरात रैफर किया। हादसे की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पंचायत समिति विकास अधिकारी हनुवीरसिंह, पिणडवाडा डिप्टी जेठु सिंह जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, रतनलाल गरासिया, ग्राम विकास अधिकारी ईश्वरलाल रावल, आर आई दलवीर सिंह भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी मेघाराम चौधरी, एलडीसी मंछाराम मीणा, रोजगार सहायक ताराराम गर्ग, पूर्व सरपंच ईश्वरसिंह दहिया, समाजसेवी मनोहरसिंह राणावत, वार्ड पंच पुखराज मेघवाल आदि ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो