scriptमाउंट आबू में ऐसा क्या हुआ कि एक युवक टावर पर चढ़कर मरने की धमकी देने लगा | Youth climbed to Mobile Tower | Patrika News

माउंट आबू में ऐसा क्या हुआ कि एक युवक टावर पर चढ़कर मरने की धमकी देने लगा

locationसिरोहीPublished: Apr 18, 2019 08:40:11 pm

Submitted by:

Rajuram jani

माउंट आबू. शहरवासियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर गुरुवार को एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ये युवक पूर्व में विभिन्न मांगों लेकर दो बार टावर पर चढ़कर मरने की धमकी दे चुका है।

sirohi

माउंट आबू में ऐसा क्या हुआ कि एक युवक टावर पर चढ़कर मरने की धमकी देने लगा

माउंट आबू. शहरवासियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर गुरुवार को एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ये युवक पूर्व में विभिन्न मांगों लेकर दो बार टावर पर चढ़कर मरने की धमकी दे चुका है। अब नगर पालिका चेयरमैन का कहना है कि टावर पर चढऩे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अब टावर हटाने की कार्रवाईकी जाएगी।
थाना प्रभारी अचलसिंह देवड़ा ने बताया कि किचन गार्डन में माली कॉलोनी माउंट आबू निवासी कालूराम भील मोबाइल टावर पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर समझाइश का प्रयास किया लेकिन वह क्षेत्र में गरीबों के शौचालय बनाने, निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिए जाने, निर्माण सामग्री परिवहन पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग पूरी करने पर अड़ गया। सूचना पर नगर पालिका चेयरमैन सुरेश थिंगर मौके पर पहुंचे और कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस पर नीचे उतरने को राजी हुआ।
गौरतलब है कि यह युवक पूर्व में भी दो बार इसी टावर पर चढ़ा था। ६ अक्टूबर २०१८ को बिल्डिंग बायलॉज पास कराने, १ अप्रेल को हैण्डपंप ठीक कराने की मांग की थी। जिसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने दोनों बार उसे पाबंद कर जमानत पर रिहा किया था लेकिन तीसरी बार टावर पर चढ़ गया।
इनका कहना है…
शराब पीकर कालू के बार-बार टावर पर चढऩे की घटना को देखते हुए किचन गार्डन से टावर को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
-सुरेश थिंगर, पालिका अध्यक्ष, माउंट आबू
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो