scriptहरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद पाने के लिए भूपेन्द्र हुड्डा ने चला यह दोहरा दांव | Bhupinder Hooda want to be haryana state congress president | Patrika News

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद पाने के लिए भूपेन्द्र हुड्डा ने चला यह दोहरा दांव

locationसिरसाPublished: Jul 19, 2018 04:57:17 pm

Submitted by:

Prateek

हुड्डा को लग रहा है कि यदि चुनाव से पहले उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद नहीं सौंपा गया तो वे राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो जायेंगे…

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

(चंडीगढ): हरियाणा जहां लोकसभा और विधानसभा चुनावों की ओर बढ रहा है वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की चिंताएं बढती जा रही है। हुड्डा को लग रहा है कि यदि चुनाव से पहले उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद नहीं सौंपा गया तो वे राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो जायेंगे। इसी के चलते हुड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और खुद के राजनीति से सन्यास लेने की पेशकश कर डाली। इधर हुड्डा राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे थे तो दूसरी ओर हुड्डा समर्थक विधायक कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत से मिलकर उन्हें प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग कर रहे थे।

 

 

राहुल से मुलाकात कर हुड्डा ने की वार्ता

राजनीतिक गलियारों में हुड्डा के भावनाओं में डूबे इस दांव पर चर्चा चल पड़ी है। राहुल गांधी ने हुड्डा को राजनीति से सन्यास न लेने की सलाह देते हुए कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहें। हुड्डा ने राहुल गांधी को कहा कि अगर उनको लेकर कोई परेशानी है तो वे राजनीति छोडकर घर बैठने को तैयार है। राहुल गांधी ने इसके जवाब में कहा कि ऐसा करने की जरूरत नहीं है। पार्टी की मजबूती के लिए काम करो समय आने पर सब ठीक हो जाएगा। राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की हुड्डा की मांग को लम्बे समय से नजरअंदाज कर रहे है। इसलिए हुड्डा ने यह मजबूत दांव खेला है। यह भी बताया जा रहा है कि राहुल गांधी हुड्डा से नाखुश चल रहे है। इसलिए वे राहुल गांधी से मुलाकातें कर नाराजगी दूर करने का प्रयास भी कर रहे है।

 

गहलोत से मिले हुड्डा समर्थक

दूसरी ओर हुड्डा समर्थक 11विधायकों ने कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत से मुलाकात की और हुड्डा के गृृहक्षेत्र से शुरू होने वाली मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की साईकिल यात्रा रूकवाने की मांग की। विधायकों की मांग पर गहलोत ने सिर्फ देखने का आश्वासन दिया। इन विधायकों ने हुड्डा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि यदि हुड्डा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा गठबंधन सरकार बना लेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो