scriptबराला के सदमे से उबरी भाजपा,होंगे प्रदेशभर में कार्यक्रम | BJP will emerge programs | Patrika News

बराला के सदमे से उबरी भाजपा,होंगे प्रदेशभर में कार्यक्रम

locationसिरसाPublished: Aug 11, 2017 11:49:00 pm

अपनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की करतूत से शर्मसार हरियाणा भाजपा सदमे से उबर गई है। भाजपा ने बराला पुत्र की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश स्तरीय कार्य

bjp

bjp

चंडीगढ। अपनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की करतूत से शर्मसार हरियाणा भाजपा सदमे से उबर गई है। भाजपा ने बराला पुत्र की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। अब प्रदेश के युवाओं में राष्ट्रीयता के भाव उद्वेलित करने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी नया भारत:संकल्प से सिद्धि अभियान को कामयाब करने के लिए जुट गई है। अगस्त के अंत तक लगातार तीन सप्ताह तक भाजपा जिला, मंडल स्तर पर राष्ट्र भाव से सर्वोपरि कार्यक्रमों के आयोजन करेगी और युवाओं को वीर शहीदों की कहानियों के साथ नए भारत निर्माण पर संगोष्ठियों का आयोजन करेगी।


भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि भारत छोडो आंदोलन की ७५वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त क्रांति से अगले तीन सप्ताह तक एक महाअभियान का आगाज किया है। वर्ष १९४२ से वर्ष १९४७ के पांच साल संकल्प से सिद्धि के निर्णायक वर्ष के रूप में सफलता के साथ देश को आजाद कराने का कारण बना। इसलिए भाजपा संगठन देश भर में नया भारत:संकल्प से सिद्धि तक महाभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का आगाज जिला एवं मंडल स्तर पर मशाल जुलूस का आगाज हो चुका है, जिसमें युवाओं की भूमिका सुनिश्चित की गई। अब १४ अगस्त तक सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकालते हुए महापुरूषों एवं भारत के वीर शहीदों की प्रतिमा के नजदीक स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे।

१४ अगस्त की शाम को राष्ट्रभक्ति संध्या आयोजित की जाएंगी, जिसमें राष्ट्रीय गीतों की प्रतियोगिता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, वीर सावरकर, भगत सिंह, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर आदि पर बनी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। १५ अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भाषण उपरांत सभी शक्ति केंद्रों पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें नागरिकों को कोई एक संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, इसमें गंदगी भारत छोडो, भ्रष्टाचार भारत छोडो, आतंकवाद भारत छोडो, जातिवाद भारत छोडो, सम्प्रदायवाद भारत छोडो के साथ-साथ व्यक्तिगत आचरण में शुद्धि शामिल रहेंगे।


भाजपा नेता राजीव जैन ने बताया कि १६ अगस्त से ३० अगस्त तक सभी जिला केंद्रों पर नया भारत:मंथन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व सांसद सत्यपाल मलिक, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव समेत सभी प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री, संगठन पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ नए भारत की संकल्पना पर परिचर्चा के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, रक्तदान, मानव श्रृंखला, पौधारोपण, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोडने, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों से जोडने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वह राष्ट्रविकास की परिकल्पना को साकार कर सकें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो