scriptआप की महिला विंग का उपमुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन | Demonstration of AAP's women's wing outside Deputy CM residence | Patrika News

आप की महिला विंग का उपमुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन

locationसिरसाPublished: May 17, 2022 12:39:59 am

Submitted by:

satyendra porwal

सिरसा. शहरी क्षेत्र में शराब की दुकानें चौबीस घंटे खोलने व शराब पीने की कानूनी आयु 25 से घटाकर 21 वर्ष करने के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी की सिरसा महिला इकाई ने रोष प्रदर्शन किया। दुष्यंत चौटाला के आवास में घुसने को लेकर प्रदर्शनकारी महिलाओं की वहां तैनात पुरुष-महिला पुलिस बल से धक्का मुक्की हुई।

sirsa1.jpg
नई आबकारी नीति का जताया विरोध
उप पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेटस लगाए गए थे।
आप नेत्री दर्शन कौर, कविता नागर, ममता कम्बोज, कर्मजीत कौर व सोनिया के नेतृत्व में महिलाएं शहीद भगत सिंह स्टेडियम एकत्रित हुई और शराब की बोतलें हाथों में लेकर रोष जाहिर किया। वहां से वे उपमुख्यमंत्री के सिरसा निवास की ओर चल पड़ीं। महिलाओं को बाबा भूमण शाह चौक पर पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोक लिया। विरोध में महिलाओं ने चौक पर नारे लगाए। सरकार से नई आबकारी नीति वापस लेने की मांग की।
उपमुख्यमंत्री निवास पर नहीं जाने दिया गया तो महिलाएं पीछे की गली से उपमुख्यमंत्री निवास के पिछले गेट के नजदीक पहुंच गई और नारे लगाए। पुलिस से धक्का मुक्की में दर्शन कौर बेहोश हो गई। पुलिस से जद्दोजहद के बाद महिलाएं बाबा भूमण शाह चौक और वहां से वापस शहीद भगत सिंह स्टेडियम लौट गईं। बाद में मीडिया से बातचीत में सभी ने संयुक्त तौर पर कहा कि हरियाणा सरकार की नई आबकारी नीति का आम आदमी पार्टी विरोध करती है।

पुलिस से धक्का मुक्की में दर्शन कौर बेहोश हो गई। पुलिस से जद्दोजहद के बाद महिलाएं बाबा भूमण शाह चौक और वहां से वापस शहीद भगत सिंह स्टेडियम लौट गईं। बाद में मीडिया से बातचीत में सभी ने संयुक्त तौर पर कहा कि हरियाणा सरकार की नई आबकारी नीति का आम आदमी पार्टी विरोध करती है।
पुलिस से धक्का मुक्की में दर्शन कौर बेहोश हो गई। पुलिस से जद्दोजहद के बाद महिलाएं बाबा भूमण शाह चौक और वहां से वापस शहीद भगत सिंह स्टेडियम लौट गईं। बाद में मीडिया से बातचीत में सभी ने संयुक्त तौर पर कहा कि हरियाणा सरकार की नई आबकारी नीति का आम आदमी पार्टी विरोध करती है।
sirsa1.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो