पुलिस की लाठियां खाने के बाद भी रातभर डटे रहे किसान, दिन में गिरफ्तार
सिरसाPublished: Oct 07, 2020 06:45:39 pm
- सिरसा में बरनाला रोड के भूमणशाह चौक पर धरने पर बैठे थे किसान
- गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की, सड़क पर लेट गए
- स्वराज पार्टी के योगेन्द्र यादव ने कहा- आंदोलन जारी रहेगा


सिरसा मं धरनारत किसान को ले जाती पुलिस
सिरसा। पंजाब की तरह हरियाणा में कृषि कानूनों को जबर्दस्त विरोध चल रहा है। किसानों की लड़ाई मे स्वराज पार्टी भी कूद गई है। मंगलवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और विद्युत मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। पुलिस से भिड़ गए थे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद भी किसान हटे नहीं। रात भर डटे रहे। बुधवार सुबह पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्टर रैली लेकर हरियाणा में छह अक्टूबर को आए थे। इसके साथ ही किसानों में जोश आ गया था।