scriptहरियाणाः फिर होने लगी गर्भ में बेटियों की हत्या, आंकड़े कर रहे चुगली | girl ratio decreased in Haryana from 923 to 914 in seven months | Patrika News

हरियाणाः फिर होने लगी गर्भ में बेटियों की हत्या, आंकड़े कर रहे चुगली

locationसिरसाPublished: Aug 16, 2020 08:26:44 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

वर्ष 2020 के सात महीनों की बात करें तो लिंगानुपात घटा है। मतलल बेटों की तुलना में बेटियों की संख्या घटी है।

Open Sukanya Samriddhi account of 32 thousand daughters

Open Sukanya Samriddhi account of 32 thousand daughters

सिरसा। हरियाणा प्रदेश गर्भ में बेटियों की हत्या के लिए कुख्यात था। फिर बेटियों के प्रति विचार बदले। जागरुकता आई। पिछले पांच साल में लिंगानुपात अच्छा था। वर्ष 2020 के सात महीनों की बात करें तो लिंगानुपात घटा है। मतलल बेटों की तुलना में बेटियों की संख्या घटी है। आंकड़े चुगली कर रहे हैं कि गर्भ में बेटियों की फिर से हत्या होने लगी है।
आकड़ा 923 से घटकर 914 पर पहुंचा

31 जुलाई तक जन्मदर में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2019 में जन्मदर का अनुपात 1000 बेटों पर 923 बेटियों का था। यह अब घटकर 914 पर पहुंच गया है। इसमें फतेहाबाद जिले में सर्वश्रेष्ठ लिंगानुपात दर्ज किया गया है। यहां 948 तो दूसरे स्थान पर कैथल में 942 लिंगानुपात दर्ज किया गया। पिछले वर्ष से तुलना करें तो फतेहाबाद में लिंगानुपात 921 व कैथल में 919 था।
इन जिलों में सबसे अच्छा लिंगानुपात
जिला 2020 (31 जुलाई) 2019 (अक्टूबर)

फतेहाबाद 948 924
कैथल 942 905
सोनीपत 940 912
पानीपत 934 936
नूंह 933 925

कुरुक्षेत्र 933 925

इन जिलों में सबसे खराब लिंगानुपात
जिला 2020 2019
झज्जर 883 908
करनाल 884 907
पंचकुला 923 970
अन्य जिलों की स्थिति
जिला 2020 2019

सिरसा 931 904
यमुनानगर 921 938
अंबाला 918 951

हिसार 918 927
फरीदाबाद 915 919
रेवाड़ी 904 913
गुरुग्राम 898 911

भिवानी 890 894
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो