scriptहरियाणा में भाजपा लोकसभा की सात सीटों पर बदल सकती है उम्मीदवार | haryana bjp can change candidates on seven seats | Patrika News

हरियाणा में भाजपा लोकसभा की सात सीटों पर बदल सकती है उम्मीदवार

locationसिरसाPublished: Feb 05, 2019 03:50:08 pm

Submitted by:

Prateek

संकेत ये भी मिल रहे हैं कि कांग्रेस से रोहतक सीट छीननें के लिए भाजपा वीरेन्द्र सहवाग को भी चुनाव लडवा सकती है…

bjp file photo

bjp file photo

(चंडीगढ,सिरसा): हरियाणा में भाजपा लोकसभा की कुल दस सीटों में से सात सीटों के लिए अपने प्रत्याशी बदल सकती है। अभी प्रदेश में भाजपा के पास सात सीटें ही हैं। समझा जा रहा है कि हाल ही मेयर और जींद विधानसभा उपचुनाव में अपनी जीत से उत्साहित भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीट हासिल करना चाहती है। अभी प्रदेश की रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस के दीपेन्द्र हुड्डा सांसद हैं। संकेत ये भी मिल रहे हैं कि कांग्रेस से रोहतक सीट छीननें के लिए भाजपा वीरेन्द्र सहवाग को भी चुनाव लडवा सकती है।

 

हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की तमाम जनसमस्याओं को दूर करने के लिए शुरू की गई एक और सुधार परियोजना के प्रभारी रॉकी मित्तल ने सोमवार को यहां संकेत दिया कि हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा सात सीटों पर अपने प्रत्याशी बदलने जा रही है। रॉकी मित्तल ने कहा कि वे खुद भी कुरूक्षेत्र या चंडीगढ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तमाम समस्याएं दूर करने के लिए उन्होंने अहम् काम किया है। साथ ही वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भक्त है। इसलिए उन्हें भरोसा है कि टिकट मिल जाएगा। रॉकी ने दावा किया कि चंडीगढ सीट पर वे पाकिस्तान समर्थक कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू को मात देने के इच्छुक हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो