scriptबिना तैयारियों के लॉकडाउन पड़ा लोगों पर भारी: शैलजा | LOCKDOWN: Heavy On People Without Preparedness: Shailaja | Patrika News

बिना तैयारियों के लॉकडाउन पड़ा लोगों पर भारी: शैलजा

locationसिरसाPublished: May 24, 2020 11:30:30 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

कहा-अल्पसंख्यक तथा एससी-बीसी के लोगों पर पड़ा अधिक असर कांगे्रस के गरीब मजदूर सेवा रथ से लोगों को मिल रहा खाना और राशन

बिना तैयारियों के लॉकडाउन पड़ा लोगों पर भारी: शैलजा

बिना तैयारियों के लॉकडाउन पड़ा लोगों पर भारी: शैलजा

सिरसा/चंडीगढ़. हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने रविवार को एससी, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिनिधियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक ली। बैठक में कोरोना महामारी-लॉकडाउन से प्रदेश में उपजे हालातों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में कुमारी शैलजा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा अचानक ही बिना तैयारियों के लगाए गए लॉकडाउन से प्रदेश में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों के कारण एससी, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग पर इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। बड़ी संख्या में इन वर्गों के लोगों के धंधे और रोजगार खत्म हो चुके हैं। ऐसी संकट की घड़ी में सरकार द्वारा कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। आज प्रदेश में गरीब वर्ग, किसान वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। गरीबों को मिलने वाले राशन में फर्जीवाड़ा चल रहा है।

गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा और वह भूखे पेट सोने को मजबूर हैं। सत्ता में भागीदार लोग इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं। आज प्रवासी श्रमिक दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। कुमारी शैलजा ने कहा कि इस सरकार में लॉकडाउन की आड़ में एससी और ओबीसी वर्गों के आरक्षण पर कुठाराघात किया जा रहा है। इन वर्गों के साथ सरकार का यह व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं कांग्रेस

कुमारी शैलजा ने कहा कि संकट के इस समय कांग्रेस पार्टी एससी, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्गों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा इन वर्गों की मदद के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में गरीब मजदूर सेवा रथ चलाए जा रहे हैं। जिला स्तर पर गरीबों को राशन, खाना और जरूरी चीजों का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो