scriptरिश्ते शर्मसारः बहू को लेकर भाग गया श्वसुर | Love in bahu and sasur both run away from home in Panipat haryana | Patrika News

रिश्ते शर्मसारः बहू को लेकर भाग गया श्वसुर

locationसिरसाPublished: Sep 11, 2020 04:54:19 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

हरियाणा के पानीपत की घटना, चार साल पहले हुई थी शादी, दोनों के बीच अवैध संबंध, पुलिस कर रही तलाश

बहू

हरियाणा के पानीपत में श्वसुर अपनी बहू को लेकर फरार हो गया।

पानीपत। दिल्ली से सटे हरियाणा राज्य से रिश्तों तो शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक श्वसुर अपनी बहू को लेकर फरार हो गया। दोनों के बीच लम्बे समय से प्यार चल रहा था। दिखावे के लिए झगड़ते थे। सीसीटीवी फुटेज से दोनों के भागने की घटना का खुलासा हुआ। घर वाले तो कुछ और ही सोच रहे थे।
अवैध संबंध

घटना पानीपत की सैनी कॉलोनी की है। ससुर का नाम है सलीम और बहू का नाम है आसमा। ससुर श्याम वर्ण है जबकि बहू श्वेत वर्ण। आसमा की शादी अब्दुल (सभी बदले हुए नाम) से चार साल पहले हुई थी। उसके तीन साल की बेटी और 10 माह का बेटा है। इस बीच ससुर और बहू में प्यार हो गया। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। गत दिवस दोनों ने घर से भागकर कहीं और रहने की प्लानिंग की।
घर वालों को खाने में नशे की गोलियां दीं

बहू ने खाने में नशे की गोलियां मिलाईं। सबके सब बेहोशी की हालत में आ गए। सुबह चार बजे के आसपास पहले श्वसुर सलीम घर से निकला। वह बाहर आकर बहू का इंतजार करता है। कुछ देर बाद बहू 10 माह के बेटे को लेकर निकलती है। दोनों मिलते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। उनके बास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है। यह घटना 14 दिन पुरानी है। घर वाले कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि यह कैसे हो गया।
28 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज

परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने रिश्तेदारियों में पता कर लिया। दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इस कारण थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। यह रिपोर्ट 28 अगस्त को दर्ज हुई है। अब आकर मामला मीडिया के संज्ञान में आया है।
परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल गई

आसमां का पति अब्दुल मुंह छिपाए घूम रहा है। उसने पुलिस को बताया कि शक की कोई बात ही नहीं थी। मेरे अब्बा और आसमा के बीच झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच बोलचाल तक नहीं थी। हम सोच भी नहीं सकते हैं कि आसमा ऐसा कदम उठाएगी कि परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो