scriptप्रेमी ने पूरे परिवार को जिन्दा जलाया, बच्ची की मौत, प्रेमिका गंभीर | lover burnt family alive girl's death in kaithal haryana | Patrika News

प्रेमी ने पूरे परिवार को जिन्दा जलाया, बच्ची की मौत, प्रेमिका गंभीर

locationसिरसाPublished: Jul 11, 2020 04:00:09 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

13 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। प्रेमिका की हालत गंभीर है। महिला का पति 40 फीसदी झुल गया है। उसे पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

love.jpg

love

कैथल/चंडीगढ़। ये कहानी है प्यार, अवैध संबंध और बदला की। ऐसा बदला दो खौफनाक है। दिल दहलवाने वाला है। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर पूरे परिवार पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इसमें 13 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। प्रेमिका की हालत गंभीर है। महिला का पति 40 फीसदी झुल गया है। उसे पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने छानबीन की तो सारे रहस्य से पर्दा उठ गया।
पत्नी पर आरोप

महिला के पति ने जो कुछ पुलिस को बताया, उससे यह कहानी प्रकाश में आई है- मैं कैथल के अर्जुन नगर स्थित एक किराये के मकान में रहता था। सुभाष मूलरूप से टोहाना का रहने वाला है। सुभाष के साथ मेरी पत्नी के अवैध संबंध थे। इसी से तंग आकर उसने खुराना रोड से मकान बदलकर अर्जुन नगर में ले लिया। अर्जुनगर में आने के बाद भी सुभाष नहीं रुका। घर में आकर पत्नी से अवैध संबंध बनाता था। मेरी पत्नी ने यहां आकर एक अन्य युवक के साथ संबंध बना लिये। सुभाष को यह बात अच्छी नहीं लगी। मेरी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है। उसे कई बार उसे समझाया लेकिन वो नहीं मान रही थी।
रात्रि में तेल छिड़का

देर रात करीब एक बजे सुभाष तेल की गेलन लेकर घर में घुस गया। उसने पूरे परिवार पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद वह दीवार फांदकर भाग गया। इस घटना में 13 साल की बच्ची जो जिंदा जल गई। महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुभाष की तलाश की जा रही है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो