scriptप्रेम विवाह करने वाले युगल की हत्या से सनसनी,बरामदे में पत्नी तो कमरे में पड़ा मिला पति का शव | murder of couple in rohtak | Patrika News

प्रेम विवाह करने वाले युगल की हत्या से सनसनी,बरामदे में पत्नी तो कमरे में पड़ा मिला पति का शव

locationसिरसाPublished: Feb 13, 2019 07:14:59 pm

Submitted by:

Prateek

दोनों ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी…
 

couple photo

couple photo

(रोहतक,सिरसा): शहर में प्रेम विवाह करने वाले एक दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। लोग ऑनर किलिंग का शक जता रहे हैं। दोनों ने करीब छह साल पहले प्रेम विवाह किया था और शहर के नए पड़ाव क्षेत्र में रह रहे थे। दोनों की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या तड़के करीब चार बजे की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और कार्रवाई की जा रही है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक उर्फ सोनू ने 7 साल पहले रोहतक की ही युवती से लव मैरिज की थी। दोनों रोहतक के पड़ाव मोहल्ले में रह रहे थे। दोनों के परिवारों का आपस में आना जाना भी था। अशोक मोबाइल की दुकान चलाता था। मंगलवार रात को दोनों पति-पत्नी ठीक ठाक सोए थे। बुधवार को सुबह 8 बजे पड़ोस की एक महिला ने उनके घर का दरवाजा खोला, तो बरामदे में महिला की लाश पड़ी थी। वह खून से लथपथ थी। अंदर कमरे में अशोक का शव पड़ा था। दोनों पर तेजधार हथियार से वार किया गया था।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मारे गए लोगों की पहचान सोनिया और अशोक उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों वैश्य समुदाय से संबंध रखते थे। अशोक और सोनिया ने करीब छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वे रोहतक शहर में रह रहे थे।


पुलिस के अनुसार वारदात तड़के करीब चार बजे हुई। हत्यारों ने घर में वारदात के बाद खून के निशान भी पानी से धोने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ऑनर किलिंग की संभावना से भी इकांर नहीं कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो