फ्लैशबैक शनिवार को पुलिस को एक महिला का शव झाड़ियों में मिला था। शव काफी पुराना हो चुका था। महिला की पहचान झज्जर के कानौदा गांव की रहने वाली 32 वर्षीय सुमन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतका की मां से शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने छानबी में पाया कि सुमन पति से अलग होकर सांपला के वार्ड एक निवासी कुलदीप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। कुलदीप भी कानौदा गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने छानबीन के बाद कुलदीप और अटायल निवासी मनोज उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया।
दोस्त के साथ गला दबाकर हत्या थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि कुलदीप और सुमन की अनबन चल रही थी। कुलदीप को शक था कि सुमन की किसी और के साथ दोस्ती है। इसी शक के चलते कुलदीप ने सुमन की हत्या की योजना बनाई थी। इसमें आरोपित मनोज को भी शामिल किया गया था। कुलदीप ने पांच दिन पहले योजना के तहत मनोज को घर बुलाया था। रात के करीब एक बजे दोनों ने सुमन का परने से गला दबा दिया और उसके बाद शव को खाली प्लॉट की झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे। आरोपियों की सुमन के साथ हाथापाई भी हुई थी।
हत्या के दौरान संघर्ष के सबूत मिले एफएसएल की टीम शव की पहचान होने के बाद उस कमरे में पहुंची जहां पर कुलदीप और सुमन रहते थे। कमरे के गेट पर दो ताले लगे हुए थे, जिसके बाद दोनों तालों को खुलवाया गया और अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था, और चूड़ियां भी टूटी हुई थी। इसके अलावा बिस्तर का चादर अस्त-व्यस्त थी। जान बचाने के लिए सुमन ने कोशिश की थी लेकिन बच नहीं सकी।