scriptकोरोना का खौफ: रोड़वेज की बसें खाली दौड़ी, पंचकूला-करनाल रूट पर केवल एक यात्री ने किया सफर | Roadways Run Empty, One Passenger Traveled On Panchkula-Karnal Route | Patrika News

कोरोना का खौफ: रोड़वेज की बसें खाली दौड़ी, पंचकूला-करनाल रूट पर केवल एक यात्री ने किया सफर

locationसिरसाPublished: May 17, 2020 12:55:58 am

Submitted by:

Devkumar Singodiya

नारनौल-रेवाड़ी रूट पर मिले केवल बीस यात्री पहले दिन 50, 000 रुपए भी नहीं पहुंची आमदनी

कोरोना का खौफ: रोड़वेज की बसें खाली दौड़ी, पंचकूला-करनाल रूट पर केवल एक यात्री ने किया सफर

कोरोना का खौफ: रोड़वेज की बसें खाली दौड़ी, पंचकूला-करनाल रूट पर केवल एक यात्री ने किया सफर

सिरसा/चंडीगढ़. हरियाणा सरकार द्वारा लॉकडाउन के तीसरे चरण में भले ही बस सेवा शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक यात्री इससे कन्नी ही काट रहे हैं। पहले दिन नाम मात्र यात्रियों ने ही राज्य परिवहन की बसों में सफर किया। कोरोना के चलते 23 मार्च से बसें बंद की गई थी। जिन्हें शुक्रवार को दोबारा रोड पर उतारा गया है।

रोडवेज ने अंबाला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, नारनौल, पंचकूला, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा समेत दस जिलों में बस सेवा शुरू करते हुए 29 रूटों पर बसें उतारी हैं। जो 14 जिलों को कवर कर रही है। हरियाणा के सभी जिला डिपो की तरफ से पहले दिन की स्टेट्स रिपोर्ट शनिवार को चंडीगढ़ मुख्यालय में भेजी गई है। जिसके अनुसार पहले दिन सभी बसों में यात्रियों का आंकड़ा दो सौ तक भी नहीं पहुंच पाया है।

आमतौर पर सामान्य दिनों में करीब तीन करोड़ रुपए रोजाना कमाने वाली हरियाणा रोड़वेज को कोरोना काल में पहले दिन की आमदन महज 42 हजार 780 रुपए रही है। लॉकडाउन से पहले रोडवेज की बसें रोजाना जहां दस लाख किलोमीटर सफर तय करती थी वहीं शुक्रवार को पहले दिन 3898 किलोमीटर सफर तय किया।


पंचकूला से कई रूटों पर पहली बार चली बसें

हरियाणा के इतिहास में यह पहला ऐसा अवसर था जब पंचकूला से हरियाणा के अन्य शहरों तथा अन्य शहरों से पंचकूला के लिए पहली बार बसें चली। हरियाणा सरकार द्वारा पंचकूला को भले ही राज्य की मिनी राजधानी के रूप में विकसित किया गया है, लेकिन आजतक यहां बसों का सबसे बड़ा अभाव रहा है। पंचकूला से हरियाणा के दूसरे शहरों में जाने तथा आने के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। लोगों को चंडीगढ़ या जीरकपुर से अपने गंत्तव्य की ओर जाना पड़ता है।

बसों को नियमित रूप से कर रहे सेनेटाइज

हरियाणा वासियों की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू की गई है। जिसके संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को नियमित रूप से सेनिटाइज किया जा रहा है। धीरे-धीरे यात्रियों का प्रोत्साहन मिलेगा। उसी के आधार पर बसों की संख्या न केवल बढ़ाया जाएगा बल्कि रूटों का भी विस्तार कर दिया जाएगा।


मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री हरियाणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो