script

यूपी की महिला का ससुराल से अपहरण कर दुष्कर्म

locationसिरसाPublished: Jul 15, 2020 10:48:03 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाता रहा, चार माह से गायब है, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

rape case यूपी की महिला का ससुराल से अपहरण कर दुष्कर्म

rape case यूपी की महिला का ससुराल से अपहरण कर दुष्कर्म

चंडीगढ़/हिसार। दिल्ली से सटे हरियाणा में हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अधिकांश अपराध अवैध संबंधों को लेकर होते हैं। ऐसा ही एक मामला हिसार जिले से आया है। यहां के एक व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश की महिला का अपहरण कर लिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब मन भर गया तो गायब हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
चार माह से गायब

आरोप हिसार जिले के रहने वाले बंटी पर लगा है। वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक गांव से महिला का अपहरण कर लाया। कागजात दिखाकर कहा कि शादी हो गई है और पति से तलाक भी हो गया है। वह चार माह तक महिला के पास नहीं आया। जब महिला उसके घर गई तो परिवार वालों ने भगा दिया। तब महिला को लगा कि उसके साथ विश्वासघात हुआ है।
ढाई साल पूर्व अपहरण करके लाया था

पुलिस ने बताया कि महिला का कई साल पूर्व अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। उस दौरान वह कुछ समय अलग रही। परिवार का समझौता होने के कारण वह वापस चली गई। उसी दौरान उसकी बंटी से मुलाकात हुई। बंटी उसको अपने पति से तलाक लेकर शादी करने का दबाव बना रहा था। ढाई साल पूर्व वह उस महिला को ससुराल से अपहरण कर ले आया। शहर में किराये के मकान में रखते हुए उसने महिला को शादी का झांसा दिया।
क्या कहती है पुलिस

महिला ने जब उसको बार-बार शादी के लिए कहा तो वह एक शपथपत्र लेकर आया और बोला कि तेरा पति से तलाक हो गया है और उनकी शादी भी हो गई है। पिछले चार माह से आरोपित उससे न मिलने आ रहा था, न ही उससे बात की। अब पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अनेक धाराओं के तहत बटा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बंटी को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो