घटना अटरिया थाना क्षेत्र के नीलगांव मार्ग की हैं। यहां के निवासी राजेश अपनी पत्नी मां और पुत्रियों के साथ बगहिया खेत से ठेलिया पर धान लादकर जा रहा था। इसी दौरान अटरिया से सीतापुर जा रही पिकअप ने पीछे से ठेलिया में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेलिया गहरी खाई में जा गिरी और इसके परिणामस्वरूप ठेलिया ले जा रहे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना में घायल सभी को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने राजेश की मां को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल राजेश और उसकी पत्नी बच्चियां सभी का उपचार चल रहा हैं। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना हैं कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही हैं।