script

देर रात से थमे एंबुलेंस के पहिये, मरीजों को हो रही परेशानी, हड़ताल से मचा हड़कंप

locationसीतापुरPublished: Sep 23, 2019 01:08:53 pm

एम्बुलेंस चालकों के कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है, वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे…

 देर रात से थमे एंबुलेंस के पहिये, मरीजों को हो रही परेशानी, हड़ताल से मचा हड़कंप

देर रात से थमे एंबुलेंस के पहिये, मरीजों को हो रही परेशानी, हड़ताल से मचा हड़कंप

सीतापुर. जनपद में आज देर रात से 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा के वाहनों के पहिये थम गए हैं। यहां निजी कंपनी के एंबुलेंस चालक और एमटी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिले भर में एम्बुलेंस की हड़ताल से मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एम्बुलेंस चालकों के कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है, वह अनिश्चितकालीन हड़ताल (Ambulance Strike in Sitapur) पर रहेंगे।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्बुलेंसकर्मी

शहर के आरएमपी कॉलेज के फील्ड में खड़ी सैकड़ों एम्बुलेंस की पहिये अब थम गए हैं। जीवनदायिनी कही जाने वाली एम्बुलेंस सेवा के कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से अब स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एंबुलेंस कर्मियों का कहना है कि उनकी 5 सूत्रीय मांगों को जब तक कंपनी नहीं मानती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उनका कहना है कि कंपनी पिछले तीन महीने से वेतन नही दे रही है और समय से अधिक काम भी ले रही है। जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मरीजों को होगी परेशानियां

एम्बुलेंस कर्मियों का कहना है कि कंपनी द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट योजना को लागू किया गया है। जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए और जिन कर्मचारियों को हमारी संस्था से बाहर निकाल दिया गया उन्हें भी तत्काल वापस लिया जाए। इन्हीं 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के एम्बुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। एम्बुलेंस कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक एंबुलेंस के पहिये थमे रहेंगे और हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो