scriptरोजगार योजना को एक प्राइवेट संस्था से लगाया बड़ा चूना, रोजगार दिलाने के नाम पर महिलाओं से की कई लाख की ठगी, बैंक का नोटिस देख उड़े सभी के होश…. | 17 womens froud by private ngo in sitapur | Patrika News

रोजगार योजना को एक प्राइवेट संस्था से लगाया बड़ा चूना, रोजगार दिलाने के नाम पर महिलाओं से की कई लाख की ठगी, बैंक का नोटिस देख उड़े सभी के होश….

locationसीतापुरPublished: Oct 18, 2019 10:37:35 pm

रोजगार योजना को एक प्राइवेट संस्था से लगाया बड़ा चूना, रोजगार दिलाने के नाम पर महिलाओं से की कई लाख की ठगी, बैंक का नोटिस देख उड़े सभी के होश….

17-womens-froud-by-private-ngo-in-sitapur

रोजगार योजना को एक प्राइवेट संस्था से लगाया बड़ा चूना, रोजगार दिलाने के नाम पर महिलाओं से की कई लाख की ठगी, बैंक का नोटिस देख उड़े सभी के होश….

सीतापुर. कोतवाली क्षेत्र में एक एनजीओ द्वारा 17 महिलाओं से धोखाधड़ी करके रोजगार दिलाने के नाम पर चार लाख हड़पने का मामला सामने आया हैं। इस धोखाधड़ी के बाद एनजीओ फरार हो चुका हैं। इस मामले का खुलासा उस वक़्त हुआ जब कर्ज देने वाली संस्था ने महिलाओं को नोटिस भेजा । कर्ज देंने वाली संस्था का नोटिश मिलने के बाद उनके होश उड़ गए। पीड़ित महिलाओं ने नोटिश के जरिये एसडीएम और कोतवाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले की शिकायत आयी हैं इसकी जांच पड़ताल की जा रही हैं जांच कब उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं से धोखाधड़ी कर हड़पे 4 लाख


मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदोईया का है। यहां के निवासी पूनम,शांति समेत तकरीबन 17 ग्रामीण महिलाओं ने एसडीएम के सामने न्याय की गुहार लगाई हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना हैं कि 10 माह पूर्व भानु प्रताप,अम्बिका सिंह और अंकिता ने सिधौली का निवासी बताकर खुद को अनंत सेवा संस्थान का पदाधिकारी बताया। महिलाओं का कहना हैं कि उन पदाधिकारियों ने उन्हें चरखा पर सूत कातने का रोजगार दिलाने का झांसा दिया और इसके बाद 17 महिलाओं का समूह बनाकर एक निजी संस्था से प्रति महिला 23,900 रुपये के हिसाब से कर्ज लिया। महिलाओं का आरोप हैं कि उन कर्मचारियों ने चरखा और सूत खरीदने के नाम पर सारी रकम ले ली और वहां से भाग निकले। महिलाओं का कहना हैं कि उन्हें इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब कर्ज देने वाली संस्था ने उन्हें नोटिस भेजा। पीड़ित महिलाओं ने एसडीएम और कोतवाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो